बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान केएल राहुल के इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 साल पूरे हो गए थे। 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही बॉक्सिंग डे टेस्ट में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था। केएल राहुल ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट में 100वीं पारी खेली। 10 साल के बाद भी 32 साल के इस बल्लेबाज का बैटिंग पोजिशन फिक्स नहीं है। वह ओपनिंग से मिडिल ऑर्डर तक हर जगह खेल चुके हैं। जगह नहीं बनी तो वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भी खेले।

केएल राहुल ने एक दशक के करियर में 58 मैच और 101 पारी खेली हैं। 33.57 के औसत से 3257 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। भारत में 20 मैच की 32 पारी में 39.62 के औसत से 1149 रन बनाए हैं। केवल 1 शतक जड़ा है। विदेश में 38 मैच की 69 पारी में 2108 रन बनाए हैं। 7 शतक हैं। केएल राहुल को लेकर दावा यह किया जाता है कि वह SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में रन बनाते हैं। हालांकि, आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।

केएल राहुल का SENA देशों में प्रदर्शन

केएल राहुल ने कैरेबियाई देशों (वेस्टइंडीज) को छोड़कर विदेश में कहीं भी 35 से ज्यादा का औसत नहीं है। वेस्टइंडीज में उनका औसत 48.14 का है। न्यूजीलैंड में वह खेले नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया में 25.72, इंग्लैंड में 34.11 और साउथ अफ्रीका में 28.38 का औसत हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में 1, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में 2-2 शतक हैं।

केएल राहुल का भारत समेत अन्य देशों में प्रदर्शन

देशसमयमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050
ऑस्ट्रेलिया2014-20251019146311025.7296847.8312
बांग्लादेश2022-2022240572314.2516833.9200
इंग्लैंड2018-2021918061414934.11118551.8121
भारत2016-202420323114919939.62190360.37110
साउथ अफ्रीका2018-2024713036912328.3884043.9221
श्रीलंका2015-201758026810833.544160.7712
वेस्टइंडीज2016-201957033715848.1466350.8211

केएल राहुल 2019 से 2023 तक केवल 15 टेस्ट खेल पाए

खराब फॉर्म और चोट के कारण केएल राहुल 2019 से 2023 तक केवल 15 टेस्ट खेल पाए। 2018 में वह सबसे ज्यादा 12 टेस्ट खेले। 22.28 के औसत से 468 रन बनाए। साल 2017 उनके लिए सबसे बढ़िया रहा। 48.69 के औसत से 633 रन बनाए। 2016 में उन्होंने 59.88 के औसत से 539 रन बनाए। एक दशक के करियर में केएल राहुल ने किसी भी साल 633 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं किया। 2024 में उन्होंने 9 मैच में 493 रन बनाए।

केएल राहुल का 2014 से 2025 तक प्रदर्शन

सालमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050
20141204321330.7600
201548025211031.552647.920
201679053919959.8886962.0221
201791416339048.69107558.8809
20181222146814922.2879359.0111
2019350110442227739.7100
2021510046112946.1106943.1221
20224801375017.1237936.1401
202335014310128.627651.8110
202491624938635.2185757.5204
202512017138.5345000