कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया में खेलों के कई टूर्नामेंट रद्द या स्थगित हो चुके हैं। खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। उन्हीं में से एक हैं भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल। 18 अप्रैल को भारत के इस स्टाइलिश बल्लेबाज का बर्थडे था। वे उस दिन के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा लाइव चैट में भी दिखाई दे रहे हैं। राहुल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो डालकर अपने बाल के बारे में लोगों से सुझाव मांगा तो गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

राहुल ने फोटो डालकर लोगों से पूछा बाल को रखा जाए या काट दिया जाए। उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कही जाने वाली आकांक्षा रंजन कपूर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- क्या तुम मजाक कर रहे हो? आकांक्षा के इसी कमेंट के रिप्लाई में राहुल की गर्लफ्रेंड ने कहा- बदला जल्द ही लिया जाएगा। दरअसल, एक दिन पहले राहुल, आकांक्षा और आथिया के साथ लूडो खेल रहे थे। उसमें आथिया को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होने उसी के बारे में यहां कहा। रिप्लाई देते हुए आथिया ने लूडो और जीत की इमोजी भी लगाई।

इससे पहले राहुल के बर्थडे पर आथिया ने भारतीय क्रिकेटर के साथ अपने संबंधों की पुष्टि कर दी थी। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आती रही हैं। आथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर राहुल को विश करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे, माइ पर्सन। राहुल ने जवाब देते हुए कमेंट में लाल रंग के दिल की तीन इमोजी डाल दी। सिर्फ आथिया ने ही पोस्ट नहीं किया। राहुल ने उनके इस पोस्ट को अपने स्टेटस में लगाया। इससे यह कंफर्म हो गया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

 

View this post on Instagram

 

Hair Keep or cut

A post shared by KL Rahul (@rahulkl) on


आथिया अब तक चार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2015 में हीरो फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। इसके बाद 2017 में मुबारकां, 2018 में नवाबजादे और 2019 में मोतीचूर चकनाचूर में दिखाई दी थीं। दूसरी ओर, राहुल ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। राहुल ने वनडे करियर के 32 में से 18 मुकाबले पिछले 12 महीने में ही खेले। इस दौरान 56 की औसत से 896 रन बनाए। 3 शतक भी लगाया। 15 टी20 में 48.50 की औसत से 582 रन बनाए।