IPL 2021, KKR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 15वें मैच में 21 अप्रैल की रात चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से हरा दिया। चेन्नई की आईपीएल 2021 में यह लगातार तीसरी जीत है। वहीं, केकेआर की यह लगातार तीसरी हार है। इस जीत के साथ ही वह आईपीएल 2021 की पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुचं गई। पूरी पॉइंट टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स 19.1 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई। केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने 22 और पैट कमिंस ने 23 गेंद में अर्धशतक लगाए। दिनेश कार्तिक ने भी 24 गेंद में 40 रन की पारी खेली। हालांकि, पावर प्ले में ही पांच विकेट गंवाने के कारण उनकी कोशिशें बेकार हो गईं।
चेन्नई की ओर से फॉफ डुप्लेसी हाइएस्ट स्कोरर रहे। वह 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 60 गेंद में 95 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। इससे पहले केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। वहीं चेन्नई ने भी एक चेंज किया था।
IPL 2021 KKR vs CSK Live Score streaming: यहां देखिए केकेआर-चेन्नई के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई ने 15 और केकेआर ने 8 मैच में जीत हासिल की है। केकेआर के खिलाफ चेन्नई का सक्सेस रेट 65.21% है।
केकेआर के आठ विकेट गिर चुके हैं। हालांकि, उसके लिए अच्छी बात यह है कि पैट कमिंस क्रीज पर हैं। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले दिनेश कार्तिक 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, उनकी जगह आए कमलेश नागरकोटी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। केकेआर को जीत के लिए आखिरी दो 2 ओवर में 28 रन बनाने हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने 12वां ओवर फेंकने के लिए सैम करन को गेंद थमाई। सैम करन ने दूसरी ही गेंद पर आंद्रे रसेल का विकेट झटक कप्तान का दिल जीत लिया। रसेल 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह पैट कमिंस क्रीज पर आए। दिनेश कार्तिक ने सैम करन की पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाया। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 123 रन था।
चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर 10वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से केकेआर के खाते में 24 रन आए। रसेल ने पहली, तीसरी और छठी गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका भी लगाया। रविंद्र जडेजा 11वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आंद्रे रसेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रसेल ने पचासा पूरा करने के लिए 21 गेंदें खेलीं। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 5 विकेट पर 110 रन था।
कोलकाता नाइटराइडर्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। इस समय क्रीज पर दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल हैं। केकेआर को पांचवें ओवर में तीसरा और चौथा झटका लगा। दीपक चाहर ने तीसरी गेंद पर इयोन मॉर्गन को धोनी के हाथों कैच कराया। उनकी जगह आए सुनील नरेन आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। नरेन का रविंद्र जडेजा ने कैच लपका। मॉर्गन 7 गेंद में 7 और नरेन 3 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर लुंगी एनगिडी ने राहुल त्रिपाठी का विकेट झटक लिया। राहुल का भी कैच धोनी ने पकड़ा। राहुल 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 5 विकेट पर 45 रन था।
तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर केकेआर को दूसरा झटका लगा। दीपक चाहर की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने ओपनर नितीश राणा का शानदार कैच लपका। नितीश राणा 2 चौके की मदद से 12 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन क्रीज पर आए।
221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत खराब रही। दीपक चाहर ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल को थर्डमैन पर लुंगी एनगिडी के हाथों कैच करा दिया। गिल खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए। राहुल त्रिपाठी ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला।
सुनील नरेन ने केकेआर को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोईन अली को दिनेश कार्तिक के हाथों स्टम्प कराया। मोईन अली 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 12 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। मोईन अली की जगह एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए आए।
वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋतुराज को पैट कमिंस के हाथों कैच करा दिया। ऋतुराज 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 42 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मोईन अली क्रीज पर आए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर फॉफ डुप्लेसी ने चौका जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
ऋतुराज गायववाड़ ने 11वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कमलेश नागरकोटी की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋतुराज ने दूसरी गेंद पर ही छक्का जड़ा था। इस ओवर की आखिरी गेंद पर फॉफ डुप्लेसी ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगाया। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 98 रन है। ऋतुराज का आईपीएल में यह पांचवां और इस सीजन यह पहला अर्धशतक है।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने पावर प्ले (शुरुआती 6 ओवर) में 54 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 23 और फॉफ डुप्लेसी ने 18 गेंद में 30 रन बनाए। दोनों ने 3-3 चौके और एक-एक छक्का लगाया। पैट कमिंस ने 2 ओवर में 25 रन लुटाए।
चेन्नई की ओर से फॉफ डुप्लेसी और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती पहला ओवर लेकर आए। वरुण ने पहले ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। दूसरा ओवर पैट कमिंस लेकर आए। उनके इस ओवर में डुप्लेसी ने पहली गेंद पर चौका जड़ा। ऋतुराज ने चौथी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर में चेन्नई ने 15 रन बनाए।
चेन्नई सुपरकिंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), फाफ डुप्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, मोईन अली, सैम करन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी।
कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नरेन, कमलेश नागरकोटी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत से शुरुआत की थी, लेकिन अगले दो मैचों में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के हाथों हार से वह पांचवें स्थान पर खिसक गया है। इयोन मॉर्गन की कप्तानी में खेल रही केकेआर अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिये टीम में कुछ बदलाव कर सकती है। सलामी बल्लेबाज नितीश राणा और शुभमन गिल अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब नहीं हुए हैं। नितीश राणा ने जरूर पहले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। मॉर्गन समेत कोलकाता का पूरा मध्यक्रम अब तक कुछ बड़ा योगदान नहीं कर सका है। आंद्रे रसेल भी बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। यह टीम के लिए चिंता का सबब है।