काशीलिंग अदाके के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यू-मुम्बा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में गुरुवार को बेंगलुरू बुल्स 12 अंकों के अंतर से हरा दिया। त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में मुम्बा ने बेंगलुरू को 30-42 से मात दी। बेंगलुरु की टीम एक बार फिर कप्तान रोहित कुमार पर निर्भर हो कर खेल रही थी। उनके अलावा उसका और कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। रोहित ने 12 अंक लिए।

मुम्बा ने बेंगलुरू पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। बेंगलुरू ने सातवें मिनट तक ही उस पर 7-4 से बढ़त ले ली थी। इस बढ़त को बेंगलुरू कम नहीं कर पाई और पहले हाफ के अंत तक मुम्बा ने 23-13 की बढ़त ले ली थी।

दूसरे हाफ में बेंगलुरू अपने खेल में सुधार नहीं कर पाई और लगातार अंक गंवाती रही। मुम्बा ने इस हाफ में भी बेंगुलरू को बैकफुट पर ही रखा। हालांकि बेंगलुरू ने इस हाफ में 17 अंक लिए, लेकिन वह मुम्बा को रोकने में असफल साबित रही। अंत में मुम्बा ने आसानी से जीत हासिल की। मुम्बा के लिए काशिलिंग ने 17 अंक लिए जबकि सुरिंदर सिंह ने छह और कप्तान अनूप कुमार ने पांच अंक लिए।

यहां पढ़ें Bengaluru Bulls vs U Mumba :

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”383″]

यू मुंबा ने 42-30 से जीत दर्ज की।

-काशी सेल्फ आउट। मुंबा 41, बेंगलुरु 28

मैच खत्म होने में 2 मिनट बाकी। मुंबा के पास 13 अंक की लीड।

-गुरविंदर सिंह टैकल। मुंबा 39, बेंगलुरु 25

-मैच खत्म होने में साढ़े आठ मिनट बाकी। मुंबा के पास 12 अंक की लीड।

-रोहित कुमार ने रेड में शब्बीर बापू और सुरेंद्र सिंह को टच कर सुपर-10 पूरा किया। मुंबा 32, बेंगलुरु 23

-बेंगलुरु बुल्स दूसरी बार ऑलआउट। मुंबा 29, बेंगलुरु 17

-22वें मिनट तक मुंबा 25, जबकि बेंगलुरु 26

-दूसरा हाफ शुरू।

पहले हाफ तक मुंबा ने 23-13 से लीड बनाई।

काशी ने फिर से सुपर रेड की। चार प्वाइंट। मुंबा 22, बेंगलुरु 11

-रोहित कुमार ने बेंगलुरु के लिए बोनस लिया। मुंबा 17, बेंगलुरु 9

-काशी को एक और कामयाबी। मुंबा 17, बेंगलुरु 8

मैच के 14वें मिनट बेंगलुरु ऑलआउट। मुंबा के पास 9 अंक की लीड।

-काशी ने डुबकी लगाई। सुपर रेड में तीन डिफेंडर्स को आउट किया। इसी के साथ काशी का सुपर-10 पूरा। मुंबा 11, बेंगलुरु 6

-काशी की सफल रेड। मुंबा 8, बेंगलुरु 4

-डू ऑर डाई रेड में श्रीकांत जाधव ने प्वाइंट लिया। मुंबा 7, बेंगलुरु 4

-चौथे मिनट तक यूपी 5, जबकि बेंगलुरु 3

-हरीश नाइक ने बेंगलुरु का खाता खोला। मुंबा 2, बेंगलुरु 1

-अनूप कुमार ने मुंबा के लिए मैच का पहला अंक जुटाया।

बेंगलुरु बुल्स ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।

-मैच शुरू होने में 10 मिनट बाकी हैं। दर्शकों में इस मुकाबले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। ये दिल्ली में इस सीजन का आखिरी दिन है।

-मुंबा की ओर से दर्शन काशिलिंग अडाके शब्बीर बापू और श्रीकांत जाधव रेडिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

-बेंगलुरु बुल्स का इस सीजन सफर : L, L, T, W, L, L, L, L, L, L, W, T, L, L, W, W

बेंगलुरु बुल्स :

रेडर – अजय कुमार, गुरविंदर सिंह, हरीक नाइक, रोहित, रोहित कुमार, सिनोथरन कनेशाराजाह, सुमित सिंह

डिफेंडर – कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, प्रदीप नरवाल, रविंदर पहल, सचिन कुमार

ऑलराउंडर – अमित, अंकित सांगवान, संजय श्रीनाथ, आशीष कुमार

यू मुंबा :

रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने, शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव

डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह

ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार