इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मार्क वुड ने रफ्तार से कोहराम मचा रखी है। दोनों काफी रफ्तार से गेंद कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर चैंपियन फर्राटा धावक योहान ब्लेक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह तेज गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। उन्हें काफी तेज बाउंसर डालते देखा जा सकता है।

जमैका के स्टार धावक योहान ब्लेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद यह वीडियो शेयर की है। उन्होंने इसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज को राउंड द विकेट बाउंसर डालते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि इस स्टार स्प्रिंटक को क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी है। उन्हें क्लब क्रिकेट भी खेलते देखा जा चुका है। उनकी वेस्टइंडीज के लिए खेलने की ख्वाहिश थी।

भारतीय क्रिकेटर्स के फैन हैं योहान ब्लेक

योहान ब्लेक, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे भारतीय क्रिकेटर्स के फैन हैं। उन्होंने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही थी जब वह टीम इंडिया के कप्तान थे। उन्होंने कहा था, “मैं टीम इंडिया की यह बात पसंग आती है कि विराट कोहली कोई बहाना नहीं बनाते। मुझे वास्तव में उनकी कप्तानी की यही बात पसंद है, उन्होंने हर चीज का दोष अपने ऊपर ले लिया।”

योहान ब्लेक दुनिया के दूसरे सबसे तेज रफ्तार वाले आदमी

योहान ब्लेक दुनिया के दूसरे सबसे तेज रफ्तार वाले आदमी हैं, उन्होंने 100 मीटर 9.69 सेकंड में और 200 मीटर 19.26 सेकंड में दौड़े हैं। 2011 विश्व चैंपियनशिप में 21 साल के ब्लेक ने स्वर्ण पदक जीता था और 100 मीटर की रेस में सबसे कम उम्र विश्व चैंपियन बने थे।ब्लेक ने कहा कि जल्द ही सबिना पार्क में गेंदबाजी करते हुए उनकी पूरी वीडियो सामने आएगी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और टीम में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इस योहान ब्लेक उन लोगों में शामिल हैं जो वेस्टइंडीज क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आगे आए हैं।