ईरानी कप 2024 में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ मुंबई ने शनिवार (5 अक्टूबर) को दूसरी पारी में 125 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तनुष कोटियान न सिर्फ शतक जड़ा बल्कि नंबर 10 के बल्लेबाज मोहित अवस्थी के साथ शतकीय साझेदारी करके 300 के पार पहुंचा दिया। ईरानी कप का शनिवार (5 अक्टूबर) को 5वां दिन है। मुंबई की बढ़त 428 रन की हो गई है। यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ गया है। ऐसा होने पर पहली पारी में बढ़त के आधार मुंबई अपने नाम खिताब कर लेगी।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। मुंबई की बल्लेबाजी की बात करें तो ओपनर पृथ्वी शॉ ने 76 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चला। 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। तनुष कोटियान ने शतक जड़ दिया। यह उनका दूसरा प्रथम श्रेणी शतक है। उन्होंने कई अवसरों पर सिंगल लेने से रोकने के बावजूद मात्र 135 गेंदों पर शतक पूरा किया। पहली पारी में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था।

तनुष कोटियान प्रथम श्रेणी में रिकॉर्ड

तनुष कोटियान ने पहली पारी में 124 गेंद पर 6 चौके की मदद से 64 रन बनाए थे। तनुष कोटियन ने 42 प्रथम श्रेणी पारियों में 15 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। पहला शतक उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। निचले क्रम के बल्लेबाज के लिए यह बेहतरीन है। वह इस प्रारूप में 100 विकेट लेने के भी करीब हैं।

IND vs BAN: मंयक की फिटनेस, जडेजा का रिप्लेसमेंट और IPL रिटेंशन; ये 5 कारण बताते हैं भारत-बांग्लादेश सीरीज का महत्व

मुंबई की बल्लेबाजी दूसरी पारी फ्लॉप

मुंबई की बल्लेबाजी दूसरी पारी फ्लॉप रही। पृथ्वी शॉ ने 76, आयुष म्हात्रे ने 14, हार्दिक तमोरे ने 7, अजिंक्य रहाणे ने 9 और श्रेयस अय्यर ने 8 रन बनाए। पहली पारी में डबल सेंचुरी लगाने वाले सरफराज खान ने 17 रन बनाए। शम्स मुलानी खाता नहीं खेल पाए। शार्दुल ठाकुर 2 रन बनाकर आउट हुए।