Sunrisers Hyderabad (SRH) IPL Team 2023 Players List: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के मिनी ऑक्शन (Mini Auction) में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये के साथ क्वाया मारन (Kavya Maran) की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) उतरी थी। ऑक्शन शुरू होते ही फ्रेंचाइजी ने हैरी ब्रूक (Harry Brook) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के लिए खजाना खोल दिया। हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ और मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ में खरीदा।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 13 स्लॉट भरने थे। 4 विदेशी खिलाड़ियों (Foreign Players) के लिए जगह खाली थी। फ्रेंचाइजी ने 13 खिलाड़ी खरीदे। इनमें चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ये 4 विदेशी खिलाड़ी (SRH Foreign Players) हैरी ब्रूक (Harry Brook), हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), आदिल रशीद (Adil Rashid), अकिल होसेन (Akeal Hosein) हैं।
केन विलियमसन समेत इन खिलाड़ियों किया था रिलीज (SRH Released Player List)
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। 14 में सिर्फ 6 मैच जीत पाई थी और 10 टीमों में 8वें नंबर पर रही थी। टीम ने इसके बाद कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को ही रिलीज कर दिया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा और विष्णु विनोद को भी रिलीज कर दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने खिलाड़ियों को किया शामिल (SRH buyed these players)
खिलाड़ी | राष्ट्रीयता | प्रकार | कितने में खरीदा गया | पहले किस टीम का हिस्सा थे |
हैरी ब्रूक | इंग्लैंड | बल्लेबाज | 13.25 करोड़ | – |
मयंक अग्रवाल | भारत | बल्लेबाज | 8.25 करोड़ | पंजाब किंग्स |
हेनरिक क्लासेन | साउथ अफ्रीका | विकेटकीपर-बल्लेबाज | 5.25 करोड़ | |
आदिल रशीद | इंग्लैंड | स्पिनर | 2 करोड़ | |
मयंक मार्कंडेय | भारत | स्पिनर | 50 लाख | मुंबई इंडियंस |
विवरांत शर्मा | भारत | ऑलराउंडर | 2.6 करोड़ | |
मयंक डागर | भारत | ऑलराउंडर | 1.8 करोड़ | |
अकील होसेन | वेस्टइंडीज | स्पिनर | 1 करोड़ | |
उपेंद्र सिंह यादव | भारत | विकेटकीपर | 25 लाख | |
समर्थ व्यास | भारत | ऑलराउंडर | 20 लाख | |
संवीर सिंह | भारत | ऑलराउंडर | 20 लाख | |
नीतीश कुमार रेड्डी | भारत | ऑलराउंडर | 20 लाख | |
अनमोलप्रीत सिंह | भारत | बल्लेबाज | 20 लाख | मुंबई इंडियंस |
सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन खिलाड़ी (SRH Retained Players)
राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, मार्को येनसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, कार्तिक त्यागी और फजलहक फारुकी।
सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वायड (SRH Squad)
अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को येनसेन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मार्कंडे , विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन और अनमोलप्रीत सिंह।