इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मेगा नीलामी से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर से नाता तोड़ने का फैसला किया है। इंडियन एक्सप्रेस को पता चला है कि फ्रैंचाइजी और बल्लेबाज के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है।अय्यर को 2022 में केकेआर फ्रैंचाइजी ने 12.25 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, चोट के कारण वह पूरे 2023 सीजन से बाहर रहे और 2024 में टीम में वापस आ गए। उनके नेतृत्व में, फ्रैंचाइजी 2022 में सातवें स्थान पर रही और 2024 में चैंपियन बनी।

IPL Retention 2025 LIVE Updates: Read Here

बल्लेबाज़ी में, अय्यर ने ठीक ठाक प्रदर्शन किया। 29 मैचों में उन्होंने 34.18 की औसत और 140.04 की स्ट्राइक रेट से 752 रन बनाए। यह भी पता चला है कि फ्रैंचाइजी आंद्रे रसेल को रिटेन करने के लिए उत्सुक नहीं है, जिन्हें 2012 में खरीदने के बाद से हर नीलामी में रिटेन किया गया है और आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क (2023 की नीलामी में आईपीएल 24.75 करोड़) को भी रिटेन नहीं किया जाएगा।

रसेल की फिटनेस पर सवाल

इसके बजाय फ्रेंचाइजी उन्हें नीलामी में अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। फ्रैंचाइजी ने अब तक रिंकू सिंह और हर्षित राणा (अनकैप्ड श्रेणी) को रिटेन करने का फैसला किया है। हालांकि, रसेल पिछले कुछ सत्रों में लगातार तूफानी बल्लेबाजी करते रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस पर सवाल रहता है। इस बीच 2024 में स्टार्क काफी महेंगे साबित हुए थे। 14 मैचों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 10.61 पर 17 विकेट लिए।

IPL Retentions 2025: कोहली के अलावा किसे रिटेन करेगी RCB? शमी और इन स्टार खिलाड़ियों को गुजरात टाइटंस करेगी रिलीज

मुंबई इंडियंस किसे करेगी रिटेन

मुंबई इंडियंस ने पहले अपने मुख्य सीनियर ग्रुप, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करने का फैसला किया था, अब तिलकर वर्मा को अपने पांचवें खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने के लिए तैयार है। पिछले कुछ सत्रों में टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद वर्मा ने फ्रैंचाइजी के लिए मध्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया है। जब टीम मुश्किल में थी, तब उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। फ्रैंचाइजी के लिए 38 मैचों में, 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 146.33 की स्ट्राइक रेट से 1156 रन बनाए। इसके अलावा, बाएं हाथ का यह खिलाड़ी ऑफ स्पिन से भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। अगर वर्मा को रिटेन किया जाता है तो इसका मतलब है कि फ्रैंचाइजी को अपने पर्स से 75 करोड़ का नुकसान होगा।