RCB vs MI Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। पिछले साल आरसीबी की टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी और इस बार वह खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी। वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई के लिए 2022 का सीजन अच्छा नहीं रहा था। टीम आखिरी पायदान पर रही थी। इस बार टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। इस बेहतरीन मुकाबले से पहले जान लेते है लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट से जुड़ी जानकारी।
कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच 2 अप्रैल, रविवार को होगा।
कहां खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच रविवार को शाम भारतीय समायनुसार 7:30 बजे से शुरू होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 7 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी समेत अन्य भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच को भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।