इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में 10 मैच हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को हर टीम अपने 2-2 मैच खेल चुकी हैं। दस मैच के बाद पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर है। राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के 2-2 मैच में 4-4 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का अब तक खाता नहीं खुला है। खास यह है कि ये वही टीमें हैं, जिनका आईपीएल के पिछले 7 साल राज रहा है। पिछले 7 साल में मुंबई इंडियंस पिछले 4 बार, चेन्नई सुपर किंग्स 2 बार और सनराइजर्स हैदराबाद एक बार चैंपियन बनी हैं, लेकिन इन तीनों ही टीमों को इस सीजन अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।
मुंबई इंडियंस पांच बार की आईपीएल चैंपियन है। इसमें से उसने अपने 4 खिताब साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में जीते थे। चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल फ्रैंचाइजी है। वह चार बार की आईपीएल चैंपियन है। उसने अपने आखिरी दो खिताब साल 2018 और 2021 में जीते थे। सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी थी। तब टीम की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में थी।
आईपीएल 2022 के 9वें मैच के बाद मुंबई इंडियंस के इशान किशन को ऑरेंज कैप मिली। उनके इस सीजन 2 मैच में 135.00 के औसत से 135 रन हो गए हैं। हालांकि, 9वें मैच में ही इशान किशन का एक खास रिकॉर्ड उनके ही टीम के साथी तिलक वर्मा ने तोड़ दिया। तिलक वर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 33 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के लगाए।
तिलक वर्मा ने रियान पराग के ओवर में छक्का लगाकर 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। तिलक ने अर्धशतक लगाते ही इशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 19 साल 145 दिन में हासिल की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इशान किशन के नाम था। इशान ने मुंबई इंडियंस के लिए 19 साल 278 दिन की उम्र में अपना अर्धशतक लगाया था।
