आईपीएल किसी अन्य खेल आयोजन की तरह युवा क्रिकेटर्स की किस्मत बदल देता है। हर साल, आईपीएल नीलामी देखने के लिए एक अप्रत्याशित धन लेकर आती है, जो बहुत से उभरते हुए क्रिकेटर्स को रातोंरात करोड़पति बना देती है। आईपीएल नीलामी 2025 अलग नहीं थी। सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिवसीय मेगा नीलामी में कई रिकॉर्ड टूटते और कई नये बनते हुए देखे गये। रिकॉर्ड्स की इस फेहरिस्त में एक नाम जितेश शर्मा का भी है।

आईपीएल 2025 की नीलामी में जितेश शर्मा की सैलरी में 5400 फीसदी का इजाफा हुआ। जितेश शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल 2025 की नीलामी में सिर्फ 14 खिलाड़ी उनसे ज्यादा कीमत पर बिके। जितेश की पिछले सैलरी 20 लाख रुपये थी। मतलब अब उनकी सैलरी पिछले के मुकाबले 5500% हो गई है। जितेश ने आईपीएल 2022 में पदार्पण करने के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा।

IPL 2025: चैंपियन बनने के लिए पुराना फॉर्मूला अपनाएगी चेन्नई सुपर किंग्स, 5 बार की विजेता से ऑक्शन में हुई ये चूक

जितेश शर्मा ने 2022 और 2023 में पंजाब किंग्स के लिए दो सीजन खेले। जिसमें उन्होंने क्रमशः 163 और 156 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 2023 सीज़न में 21 छक्के लगाये। इसके बाद उन्हें विकेटकीपर और फिनिशर के रूप में भारतीय टी20 टीम में जगह मिली। पिछले सीजन में नियमित कप्तान शिखर धवन के चोटिल होने के बाद उन्हें उप कप्तान के पद पर पदोन्नत किया गया था।

सहवाग कर चुके हैं टी20 विश्व कप के लिए टीम में चुनने की वकालत

वीरेंद्र सहवाग भी जितेश शर्मा की प्रतिभा के कायल हैं। उन्होंने 2022 में ही टी20 विश्व कप के लिए जितेश को टीम में शामिल करने की वकालत की थी। हालांकि, आरसीबी ने जितेश पर इतनी बड़ी राशि तब खर्च की, जब इस साल बल्ले से उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। विदर्भ के इस क्रिकेटर ने 131 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 187 रन बनाए, जो पिछले 2 सीजन से काफी कम हैं। आखिर फिर क्यों RCB ने उन्हें इतनी बड़ी रकम में खरीदा? इसके दो कारण हो सकते हैं।

पहला: जितेश शर्मा भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उनके पास स्किल है। वह उन दुर्लभ क्रिकेटर्स में से एक हैं, जो फिनिशर की भूमिका निभाने में बहुत सहज हैं। टी20 क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका को सबसे मुश्किल कार्यों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि वह अब भी भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम का हिस्सा हैं। वह इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-1 से जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

IPL Auction: RCB में हैं एक से एक धाकड़ बल्लेबाज, बॉलिंग अटैक में भी है खूब दम; क्या इस बार पूरा होगा सपना?

दूसरा: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को दिनेश कार्तिक की जगह लेने के लिए एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की जरूरत थी। पिछले कुछ सीजन से RCB में फिनिशर और विकेटकीपर की जगह संभालने के बाद अनुभवी क्रिकेटर ने सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। जितेश शर्मा, दिनेश कार्तिक का आइडल रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। वह नंबर 5 या उससे नीचे के नंबर पर खेल सकते हैं और कैमियो कर सकते हैं।

IPL Auction में 16 खिलाड़ी 11 करोड़ या उससे ज्यादा में बिके

क्रमांकटीमखिलाड़ीबेस प्राइसकितने में बिके
1लखनऊ सुपर जायंट्सऋषभ पंत₹2,00,00,000₹27,00,00,000
2पंजाब किंग्सश्रेयस अय्यर₹2,00,00,000₹26,75,00,000
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवेंकटेश अय्यर₹2,00,00,000₹23,75,00,000
4पंजाब किंग्सअर्शदीप सिंह (RTM)₹2,00,00,000₹18,00,00,000
5पंजाब किंग्सयुजवेंद्र चहल₹2,00,00,000₹18,00,00,000
6गुजरात टाइटंसजोस बटलर₹2,00,00,000₹15,75,00,000
7दिल्ली कैपिटल्सकेएल राहुल₹2,00,00,000₹14,00,00,000
8मुंबई इंडियंसट्रेंट बोल्ट₹2,00,00,000₹12,50,00,000
9राजस्थान रॉयल्सजोफ्रा आर्चर₹2,00,00,000₹12,50,00,000
10रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुजोश हेजलवुड₹2,00,00,000₹12,50,00,000
11गुजरात टाइटंसमोहम्मद सिराज₹2,00,00,000₹12,25,00,000
12दिल्ली कैपिटल्समिचेल स्टार्क₹2,00,00,000₹11,75,00,000
13रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुफिल साल्ट₹2,00,00,000₹11,50,00,000
14सनराइजर्स हैदराबादइशान किशन₹2,00,00,000₹11,25,00,000
15पंजाब किंग्समार्कस स्टोइनिस₹2,00,00,000₹11,00,00,000
16रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुजितेश शर्मा₹1,00,00,000₹11,00,00,000

IPL Auction में भारतीय खिलाड़ियों की हुई सबसे ज्यादा कमाई

आईपीएल मेगा ऑक्शन की बात करें तो भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी रहे, क्योंकि 10 फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी में 120 भारतीय खिलाड़ियों पर 383.4 करोड़ रुपये खर्च किये। इस नीलामी से पहले, कोई भी अन्य भारतीय खिलाड़ी 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खरीदे गए युवराज सिंह के सबसे अधिक नीलामी मूल्य 16 करोड़ रुपये को तोड़ने के करीब नहीं पहुंचा था।

सिर्फ 21 मिनट रहा श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके साथ ही अर्शदीप सिंह युवराज सिंह के 9 साल लंबे नीलामी रिकॉर्ड को पार करने वाले पहले भारतीय बने। हालांकि, कुछ ही मिनटों में श्रेयस अय्यर ने अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ दिया, क्योंकि पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया। हालांकि, उनका सबसे ज्यादा नीलामी का यह रिकॉर्ड भी सिर्फ 21 मिनट ही बरकरार रहा, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को खरीदने के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च कर दिये।

ऋषभ पंत ने राइट टू मैच कार्ड के कारण श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत पर 20.75 करोड़ की बोली लगा दी थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। लखनऊ ने बोली बढ़ाकर 27 करोड़ कर दी। इस पर दिल्ली पीछे हट गई। पूरी खबर यहां पढ़ें