इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 18 फरवरी को चेन्नई में किया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछली बार फाइनल में पहुंची थी। पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने के बाद भी उसे जीत नहीं मिली थी। भारत के पूर्व ओपनर और मशहूर कमेंटेटर आकाशा चोपड़ा का मानना है कि नीलामी में दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग अपने देश के ग्लेन मैक्सवेल पर बोली लगा सकते हैं। टीम को दो भारतीय तेज गेंदबाज भी चाहिए।

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘दिल्ली को मार्कस स्टोइनिस बैकअप चाहिए। ऐसा खिलाड़ी जो नीचे बल्लेबाजी करता हो। टॉप ऑर्डर बैट्समैन नहीं चाहिए। जो नीचे बैटिंग करता हो, लंबे शॉट लगाता हो और तेज गेंदबाजी भी करे तो ज्यादा अच्छा होगा। हालांकि, स्पिन भी करेगा तो काम चल जाएगा। ऐसे खिलाड़ी के बारे में टीम सोच सकती है। इनमें कैमरन ग्रीन, क्रिस मॉरिस, मोइसेस हेनरिक्स और शिवम दुबे हो सकते हैं। स्टोइनिस जैसा कोई खिलाड़ी तो ऑक्शन में नहीं लग रहा है जिसे देखकर कोई उत्तेजित हो जाए। गेंदबाजों में कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे हर मैच में खेलने वाले हैं।’’

जब राहुल द्रविड़ के लिए मुसीबत बनी थी फीमेल फैन, घर वापिस जाने से कर दिया था इंकार

आकाश ने कहा, ‘‘दिल्ली के टॉप चार में एक भी विदेशी खिलाड़ी नहीं हैं। भारतीय हैं और सभी बेहतरीन हैं। पांच से विदेशी खिलाड़ियों की सूची शुरू होती है। स्टोइनिस के बाद हेटमायर आते हैं। हेटमायर हैं तो नीचले क्रम के लिए एक बिग हिटर खरीदना चाहेंगे। ग्लेन मैक्सवेल एक ऑप्शन हैं। उन पर शायद बोली लगाई जाएगी। रिकी पोंटिंग को मैक्सवेल काफी पसंद हैं। उनके लिए ऑक्शन में पैडल ऊपर कर सकते हैं। उनके बारे में इसलिए सोचेंगे कि दिल्ली को एक फिनिशर चाहिए।’’

‘महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे टीम से नहीं हटाया, हमारी कभी लड़ाई नहीं हुई’, कप्तान से विवाद पर बोले थे वीरेंद्र सहवाग

एलेक्स कैरी को दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ दिया है। जिस दिन दिल्ली ने उन्हें छोड़ा था उसी दिन कैरी ने बिग बैश में शतक लगाया। आकाश का मानना है कि उनके लिए दिल्ली की टीम बोली लगा सकती है। संदीप लमिछने के बारे में आकाश ने कहा, ‘‘उनको छोड़ने पर मुझे दुख हुआ था। वे महंगे नहीं बिकेंगे, लेकिन कोई न कोई टीम खरीद लेगी। इनमें राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब हो सकती है।’’ दिल्ली के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 12.9 करोड़ हैं। 6 खिलाड़ियों की जगह खाली है। दिल्ली की टीम दो विदेशियों को खरीद सकती है।