IPL Auction 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीते सीजन की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट लीग के आगामी सीजन के लिए जारी नीलामी में भी अभी तक सबसे ज्यादा रकम हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्हें हालांकि इस बार वरुण चक्रवर्ती से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिली। दोनों को मंगलवार को नीलामी में 8.4 करोड़ रुपये मिले हैं।
उनादकट को पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। नीलामी से पहले राजस्थान ने उन्हें रिटेन न करने का फैसला किया था, लेकिन इस साल राजस्थान ने एक बार फिर उन्हें अपने साथ जोड़ा है। वहीं वरुण अपने पहले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी में दिखेंगे। पंजाब ने उनके लिए भारी भरकम रकम अदा करने का जोखिम उठाया है। पंजाब ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरैन के भी अच्छी खासी कीमत अदा की है। हाली ही में भारत के इंग्लैंड दौरे पर बल्ले और गेंद से धमाल माचने वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी के लिए पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये दिए हैं।
कोलिन इंग्राम भी अच्छी खासी कीमत लेने में सफल रहे हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। दिल्ली ने ही हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं। मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में सोमवार को लगातार पांच छक्के मारने वाले बल्लेबाज शिवम दुबे को भी पांच करोड़ की अच्छी खासी रकम मिली है। वह विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ आईपीएल पदार्पण करेंगे।
हमेशा की तरह वेस्टइंडीज के खिलाड़ी सभी की नजरों में रहे। निकोलस पूरन के लिए पंजाब ने 4.2 करोड़ खर्च किए हैं तो वहीं इतनी ही रकम में बेंगलोर ने शिमरोन हेटमायेर को अपने साथ जोड़ा है। कार्लोस ब्राथवेट कोलकाता नाइट राइडर्स में पांच करोड़ की कीमत के साथ गए हैं।
मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा के लिए पांच करोड़ दिए हैं तो वहीं पंजाब ने मोहम्मद शमी के लिए 4.8 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ईशांत शर्मा को दिल्ली ने 1.1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।
श्रीलंका के लसिथ मलिंगा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के साथ दिखेंगे। तीन बार की विजेता ने इस गेंदबाज को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। मुंबई ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सिंह सरण के लिए हालांकि 3.4 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है। इन सभी के अलावा कुछ ऐसे नाम रहे हैं जिन्हें खरीददार नहीं मिल सका इनमें अव्वल युवराज सिंह का नाम है। वह बीते सीजन पंजाब के लिए खेले थे, लेकिन इस सीजन पहले दौर की नीलामी में वह नहीं बिके हैं।
उनके अलावा पिछले सीजन चेन्नई की खिताबी जीत का हिस्सा रहे न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम भी नहीं बिके। उन्हीं के हमवतन मार्टिन गुप्टिल को भी खरीददार नहीं मिला। कोरी एंडरसन भी खाली हाथ रहे। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, हाशिम अमला, मोर्ने मोर्केल, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स, क्रिस जोर्डन, एलेक्स हेल्स, आस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को भी अभी तक खरीददार नहीं मिला।
IPL 2019: यहां देखें पूरी लिस्ट- CSK Squad, MI Squad, KKR Squad, KXIP Squad, RCB Squad, SRH Squad, DC Squad,RR Squad
नीलामी समाप्त हो चुकी है। अंतिम सोल्ड प्लेयर्स में रियान पराग (20 लाख), एश्टोन टर्नर (50 लाख), मनन वोहरा (20 लाख) को राजस्थान ने अपने साथ जोड़ा।
जोए डेनली को केकेआर ने 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वहीं शुभम रंजाने को 20 लाख में राजस्थान ने।
मुरुगन अश्विन को पंजाब, जबकि जलज सक्सेना को दिल्ली ने 20 लाख में अपने साथ जोड़ा।
मनोज तिवारी, क्रिस जॉर्डन दोबारा नीलामी में नहीं बिके। वहीं युवराज सिंह को 1 करोड़ के बेस प्राइज में मुंबई ने अपने साथ जोड़ा।
प्रयास रे बर्मन को आरसीबी ने 1.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। वहीं कीमो पॉल दिल्ली से 50 लाख में जुड़े।
विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 20 लाख के बेस प्राइज के बावजूद 4.80 में बिके। पंजाब ने उन्हें अपपनी टीम के साथ जोड़ा। पृथ्वी राज यार्रा को कोलकाता ने 20 लाख में अपने साथ जोड़ा।
दर्शन नलकंडे को 30 लाख में पंजाब, जबकि मिलिंद कुमार को 20 लाख में आरसीबी ने खरीदा।
हिम्मत सिंह को आरसीबी ने 65 लाख में अपने साथ जोड़ा। वहीं हार्ड्स विल्जॉन 75 लाख में पंजाब से जुड़े।
युवराज आईपीएल के बीते सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे। उन्होंने आईपीएल के शुरुआत में ही पंजाब के लिए खेला था और एक सीजन टीम की कप्तानी भी की थी। इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ खेल चुके हैं। दिल्ली ने उन्हें 2015 में 16 करोड़ की कीमत में खरीदा था। उस युवराज लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इस सीजन पहले राउंड में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
सरफीन रदरफोर्ड को दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइज 40 लाख था।
आईपीएल-2019 की नीलामी में तमिलनाडु के वरुण चक्रवर्ती को 8.40 करोड़ में पंजाब ने अपने साथ जोड़ सभी को चौंका दिया। वरुण इससे पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी-2018 में वह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में नंबर-2 रहे थे। वरुण ने इस दौरान 22 विकेट चटकाए। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वरुण 2 साल बतौर आर्किटेक्ट भी काम कर चुके हैं। यहां जानिए उनके बारे में...
आईपीएल 2019 नीलामी में मुंबई के शिवम दुबे को चौंकाने वाली कीमत मिली है। उनका बेस प्राइस मात्र 20 लाख रुपए था, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने पांच करोड़ देकर उन्हें खरीद लिया। बता दें कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं। शिवम को खरीदने के लिए तमाम टीमों में होड़ थी। सबने उनके लिए बढ़-चढ़ कर बोली लगाई। यहां जानिए कैसा रहा है उनका प्रदर्शन...
लॉकी फर्ग्यूसन को केकेआर ने 1.60 में खरीदा। बरिंदर सरन को मुंबई ने 3.40 में अपने साथ जोड़ लिया है।
2 करोड़ की बेस प्राइज वाले सैम करेन को 7.20 में पंजाब ने अपने साथ जोड़ा। ल्यूक रोंची अनसोल्ड रहे। उनके अलावा मुशफिकुर रहीम को भी किसी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
50 लाख की बेस प्राइज वाले परवेज रसूल को किसी ने अपने साथ नहीं जोड़ा। जेसन होल्डर, कोरे एंडरसन को भी किसी ने नहीं खरीदा है।
1 करोड़ की बेस प्राइज वाले उस्मान ख्वाजा को किसी ने भी खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हजमतुल्लाह जजाई भी अनसोल्ड रहे।
मुरुगन अश्विन, रवि साई किशोर, केसी करिअप्पा, जहीर खान पख्तीन फिलहाल अनसोल्ड रह गए हैं। इनके अलावा नाथू सिंह को 20 लाख में दिल्ली कैपिटल ने अपने साथ जोड़ा है। वहीं तुषार देशपांडे, चामा मिलिंद, रजनीश गुरबानी को भी किसी ने नहीं खरीदा है।
20 लाख की बेस प्राइज वाले शिवम दुबे को 5 करोड़ में आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा। वहीं वरुण चक्रवर्ती को 8.40 में पंजाब ने अपने साथ लिया।
अनमोलप्रीत सिंह को मुंबई ने 80 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइज 20 लाख था।
देवदत्त पडिकल को आरसीबी ने 20 लाख में अपने साथ जोड़ा। वहीं 20 लाख की बेस प्राइज वाले मनन वोहरा नहीं बिक सके।
खराब दौर से जूझ रहे भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दौर में नहीं बिक सके जबकि वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायेर और कार्लोस ब्रेथवेट को मोटी रकम मिली। सैंतीस बरस के युवराज को 2015 आईपीएल में 16 करोड़ में खरीदा गया था, जबकि 2014 में वह 14 करोड़ में बिके थे। युवराज का बेसप्राइज एक करोड़ रूपये था । फ्रेंचाइजी अगर दूसरे दौर में बिना बिके खिलाड़ियों के पूल में युवराज को डालते हैं तो उन्हें खरीदार मिल सकते हैं।
इस साल किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें दो करोड़ रुपये में खरीदा था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने हेटमायेर को 4-2 करोड़ रूपये में खरीदा। उसे खरीदने के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रायल्स और दिल्ली केपिटल्स में होड़ लगी थी। टी20 विश्व कप 2016 के स्टार ब्रेथवेट को केकेआर ने पांच करोड़ रूपये में खरीदा। उसका बेसप्राइज 75 लाख रूपये था।
भारतीय टेस्ट खिलाड़ी हनुमा विहारी को दिल्ली केपिटल्स ने दो करोड़ रूपये में खरीदा जबकि उसका बेसप्राइज 50 लाख रूपये था। वेस्टइंडीज के विकेटकीपर निकोलस पूरन को पंजाब ने चार करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। अभी तक उसने टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। चेतेश्वर पुजारा, ब्रेंडन मैकुलम और क्रिस वोक्स को भी किसी ने नहीं खरीदा।
फवाद अहमद और कैरी पियरे फिलहाल नहीं बिक सके हैं।
1 करोड़ की बेस प्राइज वाले एडम जैंपा को किसी ने भी नहीं खरीदा।
मोहम्मद शमी को पंजाब ने 4.80 करोड़ में अपने साथ जोड़ा, वहीं वरुण एरोन को 2.40 में राजस्थान ने अपने साथ जोड़ा।
लसिथ मलिंगा को 2 करोड़ में मुंबई ने एक बार फिर अपने साथ जोड़ लिया है।
अब यहां से तेज गेंदबाजों पर बोली लगने वाली है। जयदेव उनादकट को 1.50 करोड़ के बेस प्राइज से बढ़ाकर 8.40 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा। जयदेव एक बार फिर राजस्थान के लिए खेलते दिखेंगे।
1 करोड़ की बेस प्राइज वाले ऋद्धिमान साहा को 1.20 करोड़ में हैदराबाद ने जोड़ा।
75 लाख की बेस प्राइज वाले निकोलस पूरन को 4.20 में पंजाब ने खरीदा।
मोसेक हेनरीकेज को पंजाब ने 1 करोड़ में अपने साथ किया। वहीं 1 करोड़ की बेस प्राइज वाले अक्षर पटेल को दिल्ली ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
गुरकीरत सिंह को आरसीबी ने 50 लाख में अपने नाम किया। वहीं 1 करोड़ की बेस प्राइज वाले युवराज नहीं बिक सके।
कार्लोस ब्रैथवेट को 5 करोड़ में केकेआर ने अपने साथ जोड़ लिया। वहीं 1 करोड़ की बेस प्राइज वाले क्रिस जॉर्डन अनसोल्ड रहे।
2 करोड़ की बेस प्राइज वाले क्रिस वोक्स भी इस दौरान अनसोल्ड ही रहे।
50 लाख के बेस प्राइज वाले शिमरॉन हेटमायर को आरसीबी ने 4.20 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।
हनुमा विहारी 50 लाख की बेस प्राइज के बावजूद 2 करोड़ में दिल्ली में बिके।
मनोज तिवारी पहली ही नीलामी में अनसोल्ड रह गए। वहीं चेतेश्वर पुजारा भी 50 लाख बेस प्राइज पर नहीं बिक सके। 1.50 करोड़ के बेस प्राइज वाले एलेक्स हेल्स भी इस राउंड में नहीं बिक सके।
नये शहर में नीलामी होने के साथ ही इस बार इसमें नये संचालक दिखेंगे। आईपीएल नीलामी में नियमित रूप से संचालन करने वाले रिचर्ड मेडले इस बार नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे और नीलामी के संचालन की जिम्मेदारी ह्यू एडमिडेस को सौंपी गई है। एडमिडेस को नीलामी कंपनी क्रिस्टी में 30 साल से अधिक का अनुभव है।
भारत के लिए जून 2017 में अंतिम बार खेलने वाले 37 साल के खिलाड़ी ने खुद को एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य की सूची में रखा है। इस सूची में रिद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
इस साल होने वाले वाले विश्व कप के मद्देनजर फ्रेचाइजी की नजरें विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी पर है। युवराज जब लय में थे तब उनके लिये 16 करोड़ रुपये की बोली लगी थी लेकिन पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें और क्रिस गेल को आधार कीमत दो करोड़ रुपये की कीमत के साथ टीम से जोड़ा था।