इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन से पहले ट्रांसफर विंडो खुली हुई है। राजस्थान रॉयल्स और टीम के कप्तान संजू सैमसन खबरों में हैं। ऐसी खबरें हैं कि संजू सैमसन ने फ्रेंचाइजी को रिलीज या ट्रेड करने को कह दिया। सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)एक दूसरे से जुड़ने चाहते हैं। सैमसन और चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग की मुलाकात भी हो चुकी है।
चेन्नई सुपर किंग्स चाहती है कि वह पैसे देकर सैमसन को अपने साथ जोड़ ले। वहीं राजस्थान रॉयल्स दो खिलाड़ियों के बदले सैमसन को ट्रेड करना चाहती है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स को सैमसन को अपने साथ जोड़ना है तो उसे राजस्थान रॉयल्स की शर्त माननी पड़ेगी। ऐसा न करने पर कोलकाता नाइट राइडर्स भी सैमसन को अपने साथ जोड़ने की फिराक में है।
सैमसन ऑक्शन में गए तो चेन्नई का काम होगा खराब
अगर सैमसन ऑक्शन में चले गए तो उन्हें अपने साथ जोड़ना चेन्नई के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है, क्योंकि उसे टीम भी बनानी है। उसके लिए बेहतर होगा कि वह दो खिलाड़ियों के बाद सैमसन को ट्रेड कर ले। चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ी शिवम दुबे और डेवोन कॉनवे इस डील को आसान बना सकते हैं। इन 2 खिलाड़ियों को हासिल करके राजस्थान रॉयल्स की परेशानी भी सुलझ जाएगी। संभवत: वह इन दो खिलाड़ियों को ही अपने साथ जोड़ने की कोशिश में होगी।
IPL 2026: संजू सैमसन को ही क्यों जोड़ना चाहती है चेन्नई सुपर किंग्स? ये हैं 4 प्रमुख कारण
राजस्थान रॉयल्स की समस्या का निदान
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को फिनिशर की कमी खली थी। शिवम दुबे इस रोल परफ्केट हो सकते हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी में विदेशी खिलाड़ियों की भी कमी है। संजू सैमसन के जाने से टॉप ऑर्डर खाली होगा। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के ओपनर होने के साथ डेवोन कॉनवे नंबर-3 पर उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं।
संजू सैमसन आराम से चेन्नई सुपर किंग्स को मिल जाएंगे
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले शिवम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। कॉनवे को 6.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। इन दोनों को मिलाकर 18.25 करोड़ रुपये होंगे। ऐसे में 18 करोड़ के संजू सैमसन आराम से चेन्नई सुपर किंग्स को मिल जाएंगे। वह ऑक्शन में अपनी अच्छी टीम भी बना लेगी।