IPL 2026 Sunrisers Hyderabad Playing 11 Prediction: आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 खिलाड़ियों को खरीदते हुए अपने 25 खिलाड़ियों के स्क्वाड को पूरा कर लिया। हैदराबाद की टीम के पास अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी जैसे कई धाकड़ खिलाड़ी हैं। वहीं पैट कमिंस इस टीम के कप्तान हैं।
आईपीएल के आगामी सीजन की बात करें तो प्लेइंग 11 में टॉप ऑर्डर को लेकर सनराइजर्स की तस्वीर काफी हद तक साफ है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। वहीं इशान किशन नंबर 3 की जिम्मेदारी एक बार फिर संभाल सकते हैं। इसके बाद हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी के रूप में पॉवर हिटर्स टीम की पारी को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे।
इम्पैक्ट प्लेयर: जीशान अंसारी
सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वाड
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, स्मरण रविचंद्रन, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्राइडन कार्स, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रैंस फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स।
IPL 2026 All Team Squads: आईपीएल नीलामी के बाद ये है सभी टीमों के खिलाड़ियों की सूची
सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में खरीदे ये खिलाड़ी
| क्रम संख्या | खिलाड़ी | बेस प्राइस | फाइनल बोली | कैप्ड/अनकैप्ड |
| 1 | लियाम लिविंगस्टोन (विदेशी) | ₹2,00,00,000 | ₹13,00,00,000 | कैप्ड (Capped) |
| 2 | जैक एडवर्ड्स (विदेशी) | ₹50,00,000 | ₹3,00,00,000 | अनकैप्ड (Uncapped) |
| 3 | सलिल अरोरा | ₹30,00,000 | ₹1,50,00,000 | अनकैप्ड (Uncapped) |
| 4 | शिवम मावी | ₹75,00,000 | ₹75,00,000 | कैप्ड (Capped) |
| 5 | क्रेन्स फुलेत्रा | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड (Uncapped) |
| 6 | प्रफुल हिंगे | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड (Uncapped) |
| 7 | अमित कुमार | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड (Uncapped) |
| 8 | ओंकार टरमाले | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड (Uncapped) |
| 9 | साकिब हुसैन | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड (Uncapped) |
| 10 | शिवांग कुमार | ₹30,00,000 | ₹30,00,000 | अनकैप्ड (Unकैप्ड) |
