IPL 2026 के मिनी नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को अबु धाबी में आयोजित किया जाएगा जिसमें 359 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस निलामी में की दिग्गज खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगेगी जिसमें कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ, डेवोन कॉनवे, लियान लिविंग स्टोन, आकाशदीप शामिल हैं।

पृथ्वी शॉ को केकेआर ने खरीदा

आईपीएल 2026 की नीलामी को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्सुकता है और इसे देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन करवाया जिसमें कुछ सरफ्राइज भी हुए। इस मॉक ऑक्शन में कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जबकि पृथ्वी शॉ को केकेआर ने 5.25 करोड़ में खरीदा। यही नहीं केकेआर ने फिर से वेंकटेश अय्यर को अपने साथ 17.5 करोड़ रुपये में जोड़ा तो वहीं स्टीव स्मिथ, डेवोन कॉनवे सचिन बेबी जैसे खिलाड़ियों को कोई जगह नहीं मिली।

जितेश आउट संजू इन, अभिषेक-गिल ओपनर; साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

ग्रीन को 21 करोड़ में सीएसके ने टीम में किया शामिल

इस मॉक ऑक्शन में फैंस ने आईपीएल की सभी 10 टीमों के लिए बोली लगाई और ग्रीन को सबसे ज्यादा 21 करोड़ रुपये की बोली लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा तो वहीं लियाम लिविंगस्टोन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें केकेआर ने 18.5 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा। रवि बिश्नोई को हैदराबाद ने 10.5 करोड़ में खरीदा जबकि डेविड मिलर को पंजाब ने 4.5 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

आईपीएल 2026 की मॉक ऑक्शन में सोल्ड व अनसोल्ड खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ -अनसोल्ड
डेवोन कॉनवे -अनसोल्ड
कैमरून ग्रीन -21 करोड़- चेन्नई
लियाम लिविंगस्टोन -18.5 करोड़ – कोलकाता<br>रवि बिश्नोई -10.5 करोड़- हैदराबाद
वेंकटेश अय्यर -17.5 करोड़-कोलकाता
मथीशा पथिराना -7 करोड़ – दिल्ली
पृथ्वी शॉ -5.25 करोड़-कोलकाता
जेक फ़्रेजर मैकगर्क -अनसोल्ड
डेविड मिलर -4.5 करोड़ – पंजाब
वानिंदु हसरंगा -2 करोड़ – लखनऊ
रचिन रविंद्र -2.25 करोड़- पंजाब
जेसन होल्डर -9 करोड़- लखनऊ
जॉनी बेयरस्टो -3.75 करोड़-कोलकाता
टिम साइफर्ट -3 करोड़- दिल्ली
बेन डकेट -4 करोड़-कोलकाता
जेमी स्मिथ -3.75 करोड़- दिल्ली
जोश इंग्लिस -2 करोड़ – चेन्नई
आकाश दीप -3.25 करोड़- चेन्नई
मुस्तफिजुर रहमान -3.5 करोड़ – बेंगलुरु
एनरिक नॉर्खिया -3 करोड़ – हैदराबाद
राहुल चाहर -3.25 करोड़- राजस्थान
अकील हुसैन -2 करोड़ – चेन्नई
अथर्व तायडे -60 लाख – चेन्नई
अनमोलप्रीत सिंह -30 एल – राजस्थान
सचिन बेबी -अनसोल्ड
अभिनव मनोहर -1.75 करोड़-लखनऊ
औकिब नबी -3 करोड़- दिल्ली
महिपाल लोमरोर -2.25 करोड़- दिल्ली
मनोज भनेगे -30 लाख – बेंगलुरु
तुषार रहेजा -30 लाख – बेंगलुरु
वंश बेदी -50 लाख – मुंबई