IPL 2026 Mumbai Indians Playing 11 Prediction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद सभी टीमों ने अपने 25-25 खिलाड़ियों के स्क्वाड तैयार कर लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने वैसे तो इन ऑक्शन में कुछ खास खरीदारी नहीं की है, लेकिन क्विंटन डिकॉक के रूप में टीम के पास एक बड़ा खिलाड़ी आ गया है। इसी के साथ मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए अब एक सिरदर्द भी है कि रिकल्ट या डिकॉक, रोहित शर्मा के साथ कौन ओपनिंग करेगा।

IPL 2026 Auction: 215.45 करोड़ में 77 खिलाड़ी बिके, ये है नीलामी में सोल्ड सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल 2025 में रिकल्टन ने रोहित के साथ पारी की शुरुआत की थी। जब वह WTC फाइनल के लिए लौट गए थे तब जॉनी बेयरस्टो ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। अब रिकल्टन और डिकॉक के रूप में टीम के पास दोनों अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं। टीम ने रिटेंशन में ही काफी कम खिलाड़ी रिलीज किए थे। अब टीम ने 25 खिलाड़ियों का एक मजबूत स्क्वाड तैयार कर लिया है।

मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में खरीदे ये खिलाड़ी

  • क्विंटन डिकॉक, साउथ अफ्रीका, 1 करोड़ रुपये।
  • दानिश मालेवार, भारत, 30 लाख रुपये।
  • मोहम्मद इजहार, भारत, 30 लाख रुपये।
  • अथर्व अंकोलेकर, भारत, 30 लाख रुपये।
  • मयंक रावत, भारत, 30 लाख रुपये।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

IND vs SA 4th T20I Playing 11: संजू सैमसन बाहर, बुमराह पर सस्पेंस! चौथे टी20 के लिए संभावित प्लेइंग 11

इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मार्कन्डे, शार्दुल ठाकुर

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रियान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कन्डे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डिकॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।