IPL 2026 Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में छह खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था। टीम ने तीन बड़े विदेशी खिलाड़ी जोड़े हैं जिसके बाद यह फ्रेंचाइजी काफी मजबूत नजर आ रही है। वहीं पहले से इस टीम के पास एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं।
IPL 2026 All Team Squads: ये है सभी टीमों के खिलाड़ियों की सूची
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पिछले सीजन काफी निराश किया था। इसको देखते हुए इस बार ऑक्शन के बाद टीम में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। जोश इंगलिस को खरीदने के लिए टीम ने 8 करोड़ 60 लाख रुपये का बड़ा दांव लगाया। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। इसके अलावा टीम ने एनरिक नॉर्खिया और वानिंदु हसारंगा को उनके बेस प्राइस 2-2 करोड़ पर ही खरीद लिया।
अर्जुन तेंदुलकर की नहीं बन रही जगह
अब सवाल है टीम की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है। अगर सबसे मजबूत प्लेइंग 11 की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर की इस शुरुआती प्लेइंग 11 में यहां तक इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में जगह बनती नहीं दिख रही है। वहीं एडेन मार्कराम और जोश इंगलिस में से कौन खेलेगा इस पर भी बड़ा सवाल है। निकोलस पूरन ओपनिंग करेंगे या नंबर 3 पर खेलेंगे यह भी कप्तान पंत के लिए सिरदर्द होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया, जोश इंगलिस
लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2026 के लिए पूरा स्क्वाड
ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंगलिस।
