LSG AI Playing 11 IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने काफी संतुलित टीम तैयार की है। टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी, जिन्हें नीलामी से पहले रिटेन किया गया था। हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन के बाद लखनऊ की टीम काफी मजबूत दिख रही है। जोश इंग्लिस को टीम ने सबसे ज्यादा 8 करोड़ 60 लाख रुपये का दांव लगाकर खरीदा था।

माहिका शर्मा से CSK की फैन तक, ये हैं साल 2025 में क्रिकेट के मैदान से वायरल हुईं मिस्ट्री गर्ल्स

इसके अलावा टीम ने ट्रेड में मोहम्मद शमी को हैदराबाद से और अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से अपने साथ जोड़ा था। साथ ही टीम के पास मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम जैसे आतिशी इंटरनेशनल बल्लेबाज हैं। अगर टीम की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 की बात करें तो हम आपको पहले उसके बारे में बता चुके हैं।

अब एआई के द्वारा चुनी गई लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 बेहद रोचक नजर आ रही है। चैट जीपीटी, ग्रोक और गूगल जेमिनी की प्लेइंग 11 लगभग एक सी हैं लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर की सूची तीनों प्लेटफॉर्म ने अलग-अलग दी हैं। अब एक-एक करके तीनों प्लेटफॉर्म की प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं।

Google Gemini द्वारा चुनी गई LSG की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, वानिंदु हसारंगा, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव।

इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी, एम. सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, जोश इंगलिस

ChatGpt द्वारा चुनी गई LSG की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद,अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव।

इम्पैक्ट प्लेयर: जोश इंगलिस, वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया

IND vs NZ: किशन, पंत या जुरेल; किसे मिलेगी वनडे टीम में जगह? ये हैं तीनों खिलाड़ियों के आंकड़े

Grok द्वारा चुनी गई LSG की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), जोश इंगलिस, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद/अब्दुल समद, वानिंदु हसारंगा, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव/एनरिक नॉर्खिया।

इम्पैक्ट प्लेयर: मोहसिन खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, अर्शिन कुलकर्णी/अक्षत रघुवंशी।