इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 अपने रोमांचक मुकाबलों और दनादन क्रिकेट के लिए सुर्खियों में है। इस सीजन में बल्लेबाजों ने चौकों और छक्कों की बरसात कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। रनों की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सबसे आगे हैं और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। हालांकि, टॉप-15 बल्लेबाजों की लिस्ट में उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है- सबसे कम स्ट्राइक रेट। इस लिस्ट में उनके बाद गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन और मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव का नाम है। आइए, IPL 2025 के टॉप-15 रन स्कोरर्स की पूरी लिस्ट और इस सीजन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

विराट कोहली का दबदबा, लेकिन स्ट्राइक रेट ने छीनी चमक

विराट कोहली ने IPL 2025 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 11 मैचों में 505 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 63.12 और स्ट्राइक रेट 143.47 रहा। कोहली ने इस सीजन में 7 अर्धशतक जड़े, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है। लेकिन टॉप-15 बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे कम रहा, जो उनके आक्रामक खेल की कमी को दर्शाता है। इस मामले में उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी केएल राहुल (146.06) और एडन मारक्रम (146.84) हैं, जो स्ट्राइक रेट के मामले में उनसे थोड़े ही बेहतर हैं।

टॉप-5 में साई सुदर्शन और सूर्यकुमार यादव की धमक

लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 504 रन बनाए। उनका औसत 50.40 और स्ट्राइक रेट 154.13 रहा, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 475 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 172.73 रहा, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को दर्शाता है।

चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 473 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 150.00 और औसत 46.50 रहा। पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस के जोस बटलर हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 470 रन बनाए वहीं उनका स्ट्राइक रेट 169.06 रहा।

प्रभसिमरन सिंह की चमक

इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 437 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 170.04 रहा। वह इस सीजन में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और टॉप-20 में सातवें स्थान पर हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें अनकैप्ड बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दिलाया।

देखें लिस्ट-

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकाछक्का
1विराट कोहली111150563.12143.474418
2साई सुदर्शन101050450.4154.135516
3सुर्यकुमार यादव111147567.86172.734626
4यशस्वी जायसवाल121247343154.584625
5जोस बटलर101047078.33169.064621
6शुभमन गिल101046551.67162.024815
7प्रभसिमरन सिंह111143739.73170.043917
8निकोलस पूरन111141041200.983434
9श्रेयस अय्यर111140550.62180.82325
10मिशेल मार्श101037837.8155.563620
11रियान पराग121237737.7170.592726
12के.एल. राहुल9937153146.062916
13एडेन मार्कराम111134831.64146.843116
14प्रियांस आर्या111134731.55192.783722
15रयान रिकेल्टन111133433.4153.924215