IPL 2025: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) से पहले एमएस धोनी की जमकर तारीफ करके सबको चौंका दिया। एमएस धोनी आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

किसी कंप्यूटर से बेहतर हैं धोनी

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी, लेकिन उससे पहले भज्जी धोनी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए और बताया कि धोनी अपनी दृष्टिकोण की वजह से किसी कंप्यूटर से कहीं बेहतर हैं। उन्होंने खुलासा किया का धोनी ने मैदान पर फैसला करने के लिए कभी भी चटिल एनालिसिस या फिर कंप्यूटर-जनरेटेड रणनीति पर भरोसा नहीं किया।

भज्जी ने आईपीएल में सीएसके के दबदबे के बारे में बात करते हुए बताया कि इस फ्रेंचाइजी की सफलता के पीछे एकमात्र प्रेरक शक्ति के रूप में धोनी का हाथ रहा। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल खिताब जीते थे। भज्जी ने बताया कि कैसे धोनी ने अपनी सहज कप्तानी के दम पर सीएसके को आगे बढ़ाया और डेटा-संचालित रणनीतियों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने वाली टीमों को पीछे छोड़ दिया।

हरभजन ने यह कहते हुए अपनी बात समाप्त की कि इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी, सिर्फ एक व्यक्ति ने इसे चलाया और महेंद्र सिंह धोनी ने इसे इतनी सफलतापूर्वक चलाया कि उन्हें कंप्यूटर की जरूरत ही नहीं पड़ी और उनके सामने कंप्यूटर फेल हो गए। आप देखें की धोनी ने किस तरह से अपनी टीम को सफल बनाया और उन टीमों के नतीजों को भी देखें तो डेटा के आधार पर चल रही थी, उन दोनों के रिजल्ट को आप देखें तो फर्क साफ नजर आएगा।