IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 57वें मैच में एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया। सीएसके की इस जीत में टीम के स्पिनर नूर अहमद की शानदार भूमिका रही जिन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
नूर अहमद ने अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल के इस सीजन में 57वें मैच तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली। उन्होंने इससे पहले दूसरे नंबर पर काबिज आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पीछे छोड़ दिया।
पर्पल कैप के दावेदारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे नूर अहमद
आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रदर्शन चाहे जैसा रहा हो, लेकिन नूर अहमद ने अपनी टीम का लिए अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है। नूर ने अब तक खेले 12 मैचों में 20 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप के टॉप 5 दावेदारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। पहले नंबर पर 11 मैचों में 20 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद हैं। वहीं जोश हेजलवुड अब तीसरे नंबर पर चले गए जिन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं जबकि ट्रेंट बोल्ड 12 मैचों में 18 विकेट लेकर चौथे नंबर पर हैं। वहीं केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी टॉप 5 में एंट्री की और उन्होंने 12 मैचों में अब तक 17 विकेट हासिल किए हैं।
आरेंज कैप पर सूर्यकुमार का कब्जा बरकरार
इस लीग के 57वें मैच तक अगर आरेंज कैप की बात करें तो सूर्यकुमार यादव का कब्जा इस पर बरकरार है जिन्होंने 12 मैचों में 510 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन हैं जिन्होंने 11 मैचों में 509 रन जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद शुभमन गिल ने 11 मैचों में 508 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं जबकि पांचवें स्थान पर मौजूद जोस बटलर ने 11 मैचों में 500 रन बनाए हैं।
आईपीएल 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज
रैंक | प्लेयर | मैच | इनिंग | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के | |
1 | सूर्यकुमार यादव | 12 | 12 | 510 | 63.75 | 170.57 | 51 | 26 | |
2 | साई सुदर्शन | 11 | 11 | 509 | 46.27 | 153.31 | 56 | 16 | |
3 | शुभमन गिल | 11 | 11 | 508 | 50.8 | 152.55 | 51 | 16 | |
4 | विराट कोहली | 11 | 11 | 505 | 63.13 | 143.47 | 44 | 18 | |
5 | जोस बटलर | 11 | 11 | 500 | 71.43 | 163.93 | 49 | 22 |
आईपीएल 2025 के टॉप 5 गेंदबाज
रैंक | प्लेयर | मैच | ओवर्स | बॉल | विकेट | औसत | रन | 4 विकेट | 5 विकेट |
1 | प्रसिद्ध कृष्णा | 11 | 43 | 258 | 20 | 16.45 | 329 | 1 | – |
2 | नूर अहमद | 12 | 43 | 258 | 20 | 17.25 | 345 | 2 | – |
3 | जोश हेजलवुड | 10 | 36.5 | 221 | 18 | 17.28 | 311 | 1 | – |
4 | ट्रेंट बोल्ट | 12 | 42.1 | 253 | 18 | 19.89 | 358 | 1 | – |
5 | वरुण चक्रवर्ती | 12 | 47 | 282 | 17 | 19.35 | 329 | – | – |