इंडिय प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) अपने आखिरी स्टेज में है। मुल्लांपुर में गुरुवार (29 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। मैच जीतने वाली टीम फाइनल में होगी। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी। वह क्विलाफायर-2 में एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी।
पंजाब बनाम आरसीबी मैच की बात करें तो आईपीएल 2025 में दोनों टीमों को दो बार आमना-सामना हुआ। बेंगलुरु में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी। वहीं मुल्लांपुर में आरसीबी 7 विकेट से जीती थी। इस मैच में श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह,विराट कोहली, फिल साल्ट और रजत पाटीदार पर निगाहें होंगी।
आईपीएल 2025 में इन 6 खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर 2641 रन बनाए हैं। पंजाब और आरसीबी के टॉप-2 में फिनिश करने के लिए इनका अहम योगदान रहा है। दोनों टीमों को क्वालिफायर-1 में भी इन खिलाड़ियों से तोड़फोड़ की उम्मीद होगी। मैच से पहले एक नजर डालते हैं इनके प्रदर्शन पर:
श्रेयस अय्यर – पंजाब किंग्स के कप्तान ने 51.40 के औसत और 171.90 के स्ट्राइक रेट से 514 रन बनाए हैं। इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं।
प्रियांश आर्या- प्रियांश आर्या टूर्नामेंट की खोज रहे हैं। उन्होंने 14 मैच की 14 पारियों में 30.28 के औसत और 183.54 के स्ट्राइक रेट से 424 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।
प्रभसिमरन सिंह – प्रभसिमरन सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैच की 14 पारियों में 35.64 के औसत और 165.78 के स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।
विराट कोहली- विराट कोहली ऑरेंज कैप रेस में भी शामिल हैं। उन्होंने 13 मैचों की 13 पारी में 60.20 के औसत से 602 रन बनाए हैं। 147.91 का स्ट्राइक रेट है। इसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं।
फिल साल्ट- फिल साल्ट ने विराट कोहली के साथ आरसीबी ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है। 11 मैच की 11 पारियों में 30.09 के औसत और 171.50 के स्ट्राइक रेस से 331 रन बनाए हैं। इनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।
रजत पाटीदार- रजत पाटीदार चोटिल होने के कारण पिछले कुछ मुकाबलों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले हैं। जितेश शर्मा ने कप्तानी संभाली है। रजत ने 13 मैच की 12 पारियों में 22.58 के औसत और 140.41 के स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। इनमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।