आईपीएल 2025 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी। दिल्ली ने 210 रन का स्कोर चेज किया। यह दूसरा मौका है जब दिल्ली ने 200+ रन का स्कोर चेज करते हुए जीत हासिल की। आईपीएल में जिस टीम ने सबसे ज्यादा बार यह काम किया है वह कभी खिताब नहीं जीत पाई है।
आईपीएल में 200+ चेज करने वाली टीम
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200+ रन का स्कोर पंजाब किंग्स ने चेज किया है। यह टीम छह बार यह काम कर चुकी है। हालांकि पंजाब ने अब तक एक भी बार यह खिताब नहीं जीता है। वह केवल एक ही फाइनल खेली है। साल 2014 में वह फाइनल में पहुंची और केकेआर से उसे हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब किंग्स के बाद दूसरे स्थान पर हैं मुंबई इंडियंस। यह टीम लीग की सबसे कामयाब टीम है। उन्होंने चार बार 200+ का स्कोर चेज किया है। लीग की दूसरी सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार 200+ का स्कोर चेज कर चुकी है। राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 3-3 बार यह कारनामा किया है।
सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर डिफेंड करने वाली टीमें
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। इस टीम ने 21 बार सफलता के साथ यह स्कोर चेज किया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 18 बार यह कारनामा किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 15, मुंबई इंडियंस ने 14 और दिल्ली कैपिटल्स ने 13 बार यह काम किया। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स कभी भी 200+ स्कोर को चेज करते हुए कभी नहीं जीती थी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 15, मुंबई इंडियंस ने 14 और दिल्ली कैपिटल्स ने 13 बार यह काम किया। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स कभी भी 200+ स्कोर को चेज करते हुए कभी नहीं जीती थी।
ऋषभ पंत का रिकॉर्ड टूटा
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 200+ स्कोर रन बनाकर कभी नहीं हारी। हालांकि जैसे ही पंत दिल्ली छोड़ लखनऊ के कप्तान बने यह रिकॉर्ड भी टूट गया। पहली बार पंत के कप्तान रहते हुए उनकी टीम 200+ रन बनाकर हार गई।