IPL 2025 Points Table, Top 5 Bastsman and Bowler: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 50वें मैच में गुरुवार (1 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR)को हराकर मुंबई इंडियंस (MI) टॉप पर पहुंच गई। मुंबई इंडियंस के 11 मैच में 14 अंक हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भी 14 अंक हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस का रनरेट बढ़िया है। पंजाब किंग्स (PBKS)13 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई। प्लेऑफ की रेस से 2 टीमें बाहर हो गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद राजस्थान रॉयल्स भी रेस से बाहर हो गई।

ऑरेंज कैप मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव के पास है। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली तीसरे और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल चौथे नंबर पर हैं। गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पांचवें नंबर पर हैं। पर्पल कैप अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पास है। गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद तीसरे नंबर पर हैं।

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table)

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के पॉइंट्स टेबल।

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद ऑरेंज कैप रेस (IPL 2025 Orange Cap)

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद ऑरेंज कैप रेस।

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद पर्पल कैप रेस (IPL 2025 Orange Cap)

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद पर्पल कैप रेस।