IPL 2025 Points Table, Top 5 Batsman and Bowler: आईपीएल 2025 के 56वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के केकेआर को 2 विकेट से हरा दिया, लेकिन अंकतालिका में इस टीम की स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ा। इस जीत के बाद सीएसके को 2 अंक जरूर हासिल हुए, लेकिन ये टीम अभी भी 10वें स्थान पर ही काबिज है। वहीं सीएसके ने केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया और डिफेंडिंग चैंपियन प्लेऑफ की होड़ से बाहर होने की कगार पर आ गई।
IPL 2025 PBKS vs DC LIVE Score: Watch Here
गुजरात है नंबर वन, आरसीबी दूसरे स्थान पर
आईपीएल 2025 के 56 मैच खत्म होने के बाद अंकतालिका में 16 अंक के साथ गुजरात की टीम पहले स्थान पर है जबकि आरसीबी के भी 16 अंक हैं और ये टीम दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमों के नेट रन रेट में फर्क होने की वजह से समान अंक होते हुए भी पोजिशन में फर्क है। अभी तीसरे नंबर पर 15 अंक के साथ पंजाब किंग्स मौजूद है जबकि चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस है और इस टीम के 14 अंक हैं।
सूर्यकुमार के नाम ऑरेंज कैप
इस लीग के 57वें मैच तक अगर आरेंज कैप की बात करें तो सूर्यकुमार यादव का कब्जा इस पर बरकरार है जिन्होंने 12 मैचों में 510 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन हैं जिन्होंने 11 मैचों में 509 रन जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद शुभमन गिल ने 11 मैचों में 508 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं जबकि पांचवें स्थान पर मौजूद जोस बटलर ने 11 मैचों में 500 रन बनाए हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा के नाम है पर्पल कैप
इस वक्त पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के नाम है जिन्होंने 11 मैचों में 20 विकेट लिए हैं जबकि दूसरे नंबर पर नूर अहमद आ गए जिन्होंने 12 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं। जोश हेजलवुड अब तीसरे नंबर पर चले गए जिन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं जबकि ट्रेंट बोल्ड 12 मैचों में 18 विकेट लेकर चौथे नंबर पर हैं। वहीं केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी टॉप 5 में एंट्री की और उन्होंने 12 मैचों में अब तक 17 विकेट हासिल किए हैं।
IPL 2025 के 56 मैच के बाद अंकतालिका
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
गुजरात टाइटंस | 11 | 8 | 3 | 0 | 0 | 16 | 0.793 | ||
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु</td> | 11 | 8 | 3 | 0 | 0 | 16 | 0.482 | ||
पंजाब किंग्स | 11 | 7 | 3 | 0 | 1 | 15 | 0.376 | ||
मुंबई इंडियंस | 12 | 7 | 5 | 0 | 0 | 14 | 1.156 | ||
दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 6 | 4 | 0 | 1 | 13 | 0.362 | ||
कोलकाता नाइट राइडर्स | 12 | 5 | 6 | 0 | 1 | 11 | 0.193 | ||
लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.469 | ||
सनराइजर्स हैदराबाद | 11 | 3 | 7 | 0 | 1 | 7 | -1.192 | ||
राजस्थान रॉयल्स | 12 | 3 | 9 | 0 | 0 | 6 | -0.718 | ||
चेन्नई सुपर किंग्स | 12 | 3 | 9 | 0 | 0 | 6 | -0.992 |
टॉप 5 बल्लेबाज
रैंक | प्लेयर | मैच | इनिंग | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के | |
1 | सूर्यकुमार यादव | 12 | 12 | 510 | 63.75 | 170.57 | 51 | 26 | |
2 | साई सुदर्शन | 11 | 11 | 509 | 46.27 | 153.31 | 56 | 16 | |
3 | शुभमन गिल | 11 | 11 | 508 | 50.8 | 152.55 | 51 | 16 | |
4 | विराट कोहली | 11 | 11 | 505 | 63.13 | 143.47 | 44 | 18 | |
5 | जोस बटलर | 11 | 11 | 500 | 71.43 | 163.93 | 49 | 22 | |
टॉप 5 गेंदबाज
रैंक | प्लेयर | मैच | ओवर्स | बॉल | विकेट | औसत | रन | 4 विकेट | 5 विकेट |
1 | प्रसिद्ध कृष्णा | 11 | 43 | 258 | 20 | 16.45 | 329 | 1 | – |
2 | नूर अहमद | 12 | 43 | 258 | 20 | 17.25 | 345 | 2 | – |
3 | जोश हेजलवुड | 10 | 36.5 | 221 | 18 | 17.28 | 311 | 1 | – |
4 | ट्रेंट बोल्ट | 12 | 42.1 | 253 | 18 | 19.89 | 358 | 1 | – |
5 | वरुण चक्रवर्ती | 12 | 47 | 282 | 17 | 19.35 | 329 | – | – |
| | | | | | | | | |