पंजाब किंग्स (PBKS) सोमवार 26 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी। शनिवार 24 मई को अपने पिछले मैच में, PBKS ने आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का एक महत्वपूर्ण अवसर गंवा दिया। उसे एक रोमांचक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा।
IPL 2025 PBKS vs MI LIVE Score: Watch Here
वर्तमान में, श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम 13 मैच में 17 अंक हासिल कर आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। रविवार 25 मई को चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से हरा दिया। गुजरात टाइटंस अभी शीर्ष पर है। उसके 14 मैच में 18 अंक हैं। हालांकि, यदि पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो उसके 19 अंक हो जाएंगे और वह शीर्ष पर पहुंच जाएगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी पंजाब किंग्स के समान 17 अंक हैं।
IPL 2025, PBKS vs MI LIVE Cricket Streaming In Hindi: Watch Here
Punjab Kings vs Mumbai Indians Playing 11 Prediction In Hindi
मुंबई इंडियंस के 13 मैच में 16 अंक हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन नेट रनरेट NRR हासिल की है। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले से पहले यहां दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और फैंटेसी प्रतियोगिताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ-पूर्वानुमानित ड्रीम11 टीमें दी गईं हैं। क्रिकेट फैंस बेहतर योजना बनाने के लिए Dream11 टिप्स, संभावित प्लेइंग XI पर नजर डाल सकते हैं।
Indian Premier League, 2025
Punjab Kings
187/3 (18.3)
Mumbai Indians
184/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 69 )
Punjab Kings beat Mumbai Indians by 7 wickets
Punjab Kings Playing 11 Prediction In Hindi
पंजाब किंग्स: युजवेंद्र चहल पिछले गेम से बाहर रहे। स्पिन कोच सुनील जोशी के अनुसार युजवेंद्र चहल शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ‘छोटी सी चोट’ के कारण नहीं खेल पाए। उनकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चित बनी हुई है। हालांकि, ESPNcricinfo के मुताबिक, कलाई की चोट के कारण वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, टीम प्लेऑफ में उनकी उपलब्धता को लेकर आशावादी है।
युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में हार्दिक पंड्या को 4 बार आउट किया है। युजवेंद्र चहल ने इस बड़े हिटर के खिलाफ 74 गेंद में केवल 71 रन दिए हैं। अगर चहल मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं, तो मुंबई इंडियंस के कप्तान को उनके खिलाफ खेलते समय सतर्कता बरतनी होगी।
Mumbai Indians Playing 11 Prediction In Hindi
मुंबई इंडियंस: किसी के चोटिल होने या अनुपलब्ध होने की सूचना नहीं है। सोमवार 26 मई के मैच के बाद कई विदेशी खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से बाहर हो जाएंगे। फिलहाल, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश दोनों उपलब्ध हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर एक महत्वपूर्ण लक्ष्य होंगे। आईपीएल में उन्हें मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर के खिलाफ काफी सफलता मिली है। इन गेंदबाजों के खिलाफ उनका औसत 87 रन रहा है।
ये हैं पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/प्रवीण दुबे।
मुंबई इंडियंस की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
IPL 2025, PBKS vs MI Dream11 Team Playing 11 Number 1: आईपीएल 2025, पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 1
- कप्तान: प्रभसिमरन सिंह।
- उप-कप्तान: सूर्यकुमार यादव।
- विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह, रयान रिकेल्टन।
- बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह।
- ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, मार्कस स्टोइनिस।
- गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।
IPL 2025, PBKS vs MI Dream11 Team Playing 11 Number 2: आईपीएल 2025, पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 2
- कप्तान: हार्दिक पंड्या।
- उप-कप्तान: श्रेयस अय्यर।
- विकेटकीपर: रयान रिकेल्टन, प्रभसिमरन सिंह।
- बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा।
- ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, मार्को यानसेन, विल जैक्स।
- गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, ट्रेंट बोल्ट।