IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Player List, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गुरुवार 27 मार्च की रात शार्दुल ठाकुर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 34 रन देकर 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। सीजन का यह गेंद से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। आईपीएल 2025 में अब तक 7 मैच हुए हैं। सात मैच बाद शार्दुल ठाकुर IPL 2025 में पर्पल कैप के लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए डबल धमाका करने वाले निकोलस पूरन ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर हैं।

सूची में दूसरे नंबर पर भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी (मिचेल मार्श) का ही नाम है। अंक तालिका की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स पहले शीर्ष-5 से बाहर थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत ने उसे दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया।

छक्कों में डील कर रहे निकोलस पूरन

निकोलस पूरन पिछले कुछ समय से जमकर छक्के लगा रहे हैं। आईपीएल 2025 में वह नंबर 3 पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 गेंद में 75 और SRH के खिलाफ 26 गेंद में 70 रन बनाए। निकोलस पूरन 13 छक्के और 12 चौके की मदद से 2 मैच में 145 रन बनाकर ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में शीर्ष पर हैं। इस समय उनके 258.91 से अधिक स्ट्राइक रेट वाला कोई भी बल्लेबाज नहीं है।

ओपनिंग करने वाले मिचेल मार्श दूसरे नंबर पर हैं। वह दो पारियों में 13 चौके और 8 छक्के की मदद से 124 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड तीसरे नंबर पर हैं। आईपीएल 2024 में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा था। ट्रेविस हेड ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पहले मैच में 31 गेंद पर 67 रन बनाए। उन्होंने एलएसजी के खिलाफ 28 गेंद पर 47 रन बनाए।

ऑरेंज कैप तालिका (28 मार्च 2025 की दोपहर 12:00 बजे तक)

खिलाड़ी (टीम)मैचपारीनाबादरनउच्चतमऔसतस्ट्राइक रेट1005004s6s
निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)221457572.5258.9221213
मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स)221247262185.072138
ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद)221146757193.221146
इशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद)221106106*106220.8311116
ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स)221037051.5163.491106
क्विंटन डिकॉक (कोलकाता नाइट राइडर्स)22110197*101153.03196
श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)1119797*230.95159
संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)22796639.5164.58194
बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)11747474180.48156
अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स)22745637160.86175

शार्दुल ने मौके का पूरा फायदा उठाया

शार्दुल ठाकुर दो मैच में छह विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। मोहसिन खान की जगह चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पहले मैच में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि, उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स से हार गए। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तगड़ी बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ उन्होंने पहले तीसरे ओवर में लगातार गेंद पर अभिषेक शर्मा और इशान किशन को आउट किया। बाद में अभिनव मनोहर और मोहम्मद शमी को पवेलियन की राह दिखाई।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नूर अहमद इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, मैच में सर्वश्रेष्ठ रिटर्न के मामले में शीर्ष पर हैं। मुंबई इंडियंस (MI) पर CSK की शुरुआती जीत में 18 रन देकर 4 विकेट लेने के उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें इस सीजन में चेहते खिलाड़ियों में से एक बना दिया है। आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 29 रन देकर 3 विकेट लेने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के क्रुणाल पंड्या तीसरे स्थान पर हैं।

पर्पल कैप तालिका (28 मार्च 2025 की दोपहर 12:00 बजे तक)

खिलाड़ी (टीम)मैचपारीगेंदें फेंकीओवरमेडनरनविकेटBBIऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट45
शार्दुल ठाकुर (लखनऊ सुपर जायंट्स)223665364/348.838.8361
नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)112441844/184.54.561
खलील अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)112442933/299.667.258
क्रुणाल पंड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)112442933/299.667.258
बी साई किशोर (गुजरात टाइटंस)112443033/30107.58
विग्नेश पुथुर (मुंबई इंडियंस)112443233/3210.6688
मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स)112444233/421410.58
तुषार देशपांडे (राजस्थान रॉयल्स)223055133/441710.210
वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स)224886032/17207.516
हर्षल पटेल (सनराइजर्स हैदराबाद)223666232/3420.6610.3312

IPL 2025 – Points Table (28 मार्च 2025 की दोपहर 12:00 बजे तक)

टीमेंमैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकनेट रनरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1100022.137
लखनऊ सुपर जायंट्स2110020.963
पंजाब किंग्स1100020.55
चेन्नई सुपर किंग्स1100020.493
दिल्ली कैपिटल्स1100020.371
सनराइजर्स हैदराबाद211002-0.128
कोलकाता नाइट राइडर्स211002-0.308
मुंबई इंडियंस101000-0.493
गुजरात टाइटंस101000-0.55
राजस्थान रॉयल्स202000-1.882