IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Player List, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में 46 मैच हो चुके हैं। इसके साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस मजेदार हो गई है। आईपीएल 2025 में रविवार (27 अप्रैल) को 2 मैच हुए। मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराया।

IPL 2025 RR vs GT LIVE Score: Watch Here

अब पॉइटंस टेबल पर शीर्ष पायदान पर आरसीबी है। इसके साथ-साथ ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर भी आरसीबी के खिलाड़ियों का कब्जा है। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन से ऑरेंज कैप छिन लिया। सूर्यकुमार से 3 पारी बाद ही ऑरेंज कप छिन गया।

विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 47 गेंद पर 51 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। पर्पल कैप की बात करें तो गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड आगे निकल गए हैं। हेजलवुड के 18 और कृष्णा के 16 विकेट हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद के 14 और मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट 13 विकेट हैं। क्रुणाल पंड्या के भी 13 विकेट हैं।

आइए नजर डालते हैं आईपीएल 2025 के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज की लिस्ट पर:

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप (IPL 2025 Orange Cap)

क्रमखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकाछक्का
1विराट कोहली101044363.29138.873913
2सूर्यकुमार यादव101042761169.444223
3साई सुदर्शन8841752.12152.194215
4निकोलस पूरन101040444.89203.023334
5मिचेल मार्श9937842158.823620

आईपीएल 2025 पर्पल कैप (IPL 2025 Purple Cap)

क्रमखिलाड़ीमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
1जोश हेजलवुड1036.52211817.283111
2प्रसीद कृष्ण8311861614.122261
3नूर अहमद9311861417.792491
4ट्रेंट बोल्ट10362161323.693081
5क्रुणाल पंड्या10321921321.232761