आईपीएल 2025 की शुरुआत में कुछ ही समय बचा है। इस लीग के दौरान फैंस जिस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा बेताब होते हैं वह है महेंद्र सिंह धोनी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह चुके हैं। वह अब केवल आईपीएल में ही नजर आते हैं। धोनी इस लीग के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। इस सीजन में कई खास मुकाम हासिल कर सकते हैं।
आईपीएल इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
एमएस धोनी 43 साल के हैं। अगर वह इस साल अर्धशतक बनाते हैं तो वह 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन सकते हैं। मौजूदा समय में यह रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम है, जिन्होंने 2013 में 41 साल और 181 दिन की उम्र में नाबाद 85 रन बनाए थे। धोनी ने आखिरी आईपीएल अर्धशतक मार्च 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाया था और अगर वह 2025 में यह उपलब्धि हासिल करते हैं, तो वह गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
धोनी आईपीएल में CSK के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर सुरेश रैना को पीछे छोड़ सकते हैं। रैना ने चेन्नई सुप किंग्स के लिए 4,687 रन बनाए हैं। धोनी रैना से केवल सिर्फ़ 19 रन दूर हैं। CSK के लिए पहले से ही 4,669 रन बना चुके हैं।
200 आईपीएल शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर
धोनी इस समय आईपीएल इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर हैं। उन्होंने अब तक 190 शिकार किए हैं। उन्हें 200 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 10 और डिसमिसल की जरूरत है। अगर वह ऐसा करते हैं तो बतौर विकेटकीपर विकेटक्स का दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
CSK के लिए खेले गए सबसे ज़्यादा मैच
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अब तक CSK के लिए 244 मैच खेले हैं। धोनी फ्रैंचाइज़ी के लिए 250 गेम तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बनने से 6 मैच दूर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कम से कम 14 मैच खेलेगी ऐसे में धोनी 250 मैच खेल सकते हैं।