Y
भ
आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन इस साल के अंत में होने वाला है। यह आईपीएल का पांचवां मेगा ऑक्शन है। इससे पहले साल 2011, 2014, 2018 और 2022 के सीजन के लिए ऑक्शन हुआ है। मेगा ऑक्शन में टीमें अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करती हैं वहीं अधिकतर खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया जाता है। 16 सीजन में कुछ ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें कभी रिलीज नहीं किया गया है।
आम तौर पर लोगों को लगता है कि रोहित शर्मा हमेशा से ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलते आए हैं लेकिन वह इससे पहले डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे जिन्हें रिलीज किया गया था। जसप्रीत बुमराह केवल मुंबई इंडियंस के लिए खेले लेकिन 2013 में डेब्यू के बाद उन्हें रिलीज किया गया था। हालांकि ऑक्शन में फिर खरीद लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार रविंद्र जडेजा को भी राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज किया था।
र
विराट कोहली
विराट कोहली ने आईपीएल में करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ की थी। 2008 में उन्हें 12 लाख रुपए में टीम से जोड़ा गया था जिसके बाद वह कभी रिलीज नहीं हुए। कोहली एक ही टीम से सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली को चारों मेगा ऑक्शन में रिटेन किया गया है और इस बार भी यही उम्मीद है।
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी को भी कभी रिलीज नहीं किया गया है। धोनी ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए थे तब उन्हें छह करोड़ रुपए दिए गए थे। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी से 15 साल क्रिकेट खेला। वह दो सीजन रायजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से खेले लेकिन कभी रिलीज नहीं हुए। 2018 में उनकी चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हुई।
सुनील नरेन
सुनील नरेन भी अपने आईपीएल करियर में केवल एक ही टीम से खेले गए हैं और कभी रिलीज नहीं हुए। नरेन 2012 में केकेआर में शामिल हुए थे। यह ऑलराउंडर केकेआर के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। वह आईपीएल इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें तीन बार मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर खिलाड़ी बने हैं।
ऋषभ पंत
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का आईपीएल करियर भले ही 9 साल का हो लेकिन वह केवल घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ही खेले हैं और फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज नहीं किया है। उम्मीद जताई गई है कि इस बार भी वह रिलीज नहीं होंगे।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल की शुरुआतों सीजन में हिस्सा लिया था। वह 2008 से 2013 तक इस लीग का हिस्सा थे। वह इन सभी साल मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे। उन्हें टीम ने कभी रिलीज नहीं किया। रिटायरमेंट के बाद भी वह टीम से जुड़े रहे।