इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस (MI) 6 में से केवल 2 मैच जीत पाई है। हालांकि, हार्दिक पंड्या की टीम ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराया, लेकिन उसके लिए अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का कारण है। वह 5 मैच में केवल 56 रन बना पाए हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व मार्क बाउचर ने रोहित के फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाउचर का मानना है कि रोहित शर्मा के रन न बनाने का कारण थकान हो सकती है।

जियोस्टार के एक्सपर्ट बाउंचर ने मीडिया से बातचीत में रोहित को लेकर कहा, ” थकान के दृष्टिकोण से मैं इस समय उनकी मानसिकता को लेकर निश्चित नहीं हूं। उन्होंने बहुत क्रिकेट खेला है। इसलिए, कभी-कभी एक कोच के रूप में, आप आप खिलाड़ी से बात कर सकते हैं। उसे बताएं वह खुद को कैसे चुनौती दे सकता है?”

रोहित जैसा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा

बाउचन ने कहा, “कभी-कभी किसी खिलाड़ी को सलाह देने की जरूरत नहीं होती। उससे सिर्फ एक या दो सवाल पूछना होता है। खिलाड़ियों को काई मौकों पर चुनौती पसंद नहीं होती, लेकिन कभी-कभी वे खुद को चुनौती देना भी पसंद करते हैं। इसलिए रोहित जैसा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा। वह अच्छा प्रदर्शन करेगा क्योंकि वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है।”

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा बतौर इम्पैक्ट प्लेयर ही ज्यादातर मैच खेले हैं। एक मैच में घुटने की चोट के कारण नहीं खेले थे। रोहित शर्मा का 5 पारियों में 0, 8, 13, 17 और 18 का स्कोर किया है। रोहित ने 5 पारियों में 11.20 के औसत और 136.59 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए हैं। इसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।