इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स 6 मैच में 2 जीत और 4 हार के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। पिछले मैच में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स अरुण जेटली स्टेडियम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होगा।
IPL 2025, DC vs RR LIVE Cricket Score In Hindi: Watch Here
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले 5 मैच में 4 जीत और 1 हार दर्ज की हैं। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछला मैच 12 रन से हार गई थी। दिल्ली कैपिटल्स अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वह घरेलू मैदान पर खेलेगी और परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। यह एक बहुत ही करीबी मुकाबला हो सकता है।
DC vs RR Weather/Pitch Report In Hindi: Watch Here
Indian Premier League, 2025
Delhi Capitals
188/5(20.0)& 13/0(0.4)
Rajasthan Royals
188/4(20.0)& 11/2(0.5)
Match Ended ( Day – Match 32 )
Delhi Capitals tied with Rajasthan Royals (Delhi Capitals win Super Over by 2 wickets)
DC vs RR Playing 11 Prediction In Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच से यहां DC बनाम RR दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, ड्रीम 11 प्रिडिक्शन, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, सर्वश्रेष्ठ कप्तान और उप कप्तान को लेकर जानकारी दी गई है।
IPL 2025, DC vs RR LIVE Score In Hindi: Watch Here
DC Playing 11 Prediction In Hindi
दिल्ली कैपिटल्स: लगातार दूसरे घरेलू मैच के लिए फाफ डुप्लेसिस की उपलब्धता पर कोई स्पष्टता नहीं है। उनके चोटिल होने के कारण जेक फ्रेजर-मैकगर्क को लंबे समय तक खेलने का मौका मिलने की संभावना है। वैसे भी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी की अनुपस्थिति में दिल्ली ने केवल तीन विदेशी खिलाड़ियों को ही मैदान पर उतारा है। करुण नायर की वापसी शानदार रही है। उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। शायद उन्हें सलामी बल्लेबाज का स्थान भी मिल जाए।
यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में 29, 67 और 75 रन की पारियों के साथ बारी-बारी से 3 सिंगल-डिजिट स्कोर भी बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर को शांत रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स मुकेश कुमार पर निर्भर करेगी। तेज गेंदबाज ने आईपीएल में पूर्व में आमने-सामने होने पर दोनों बार यशस्वी जायसवाल को आउट किया है। उन्होंने यशस्वी को 9 गेंदें की हैं और सिर्फ 7 रन दिये हैं।
RR Playing 11 Prediction In Hindi
राजस्थान रॉयल्स: यदि चोट की बात करें तो व्हीलचेयर पर उनके मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को छोड़कर रिपोर्ट करने के लिए कुछ भी नहीं है। संदीप शर्मा ने आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ 18 मैच में 20 विकेट लिए हैं। उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7.29 का प्रभावशाली इकॉनमी रेट रहा है। उनका डॉट-बॉल प्रतिशत भी लगभग 43 है, जो उन्हें राजस्थान रॉयल्स के पेस अटैक में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनाता है। टीम को वह शुरुआती सफलताएं दिला सकते हैं।
ये हैं दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XII: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित XII: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय।
IPL 2025, DC vs RR Dream11 Team Playing 11 Number 1: आईपीएल 2025, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 1
- कप्तान: केएल राहुल।
- उप कप्तान: संजू सैमसन।
- विकेटकीपर: संजू सैमसन।
- बल्लेबाज: केएल राहुल, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर।
- ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, अक्षर पटेल।
- गेंदबाज: महेश तीक्षना, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क।
IPL 2025, DC vs RR Dream11 Team Playing 11 Number 2: आईपीएल 2025, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 2
- कप्तान: अक्षर पटेल।
- उप कप्तान: यशस्वी जायसवाल।
- विकेटकीपर: केएल राहुल, संजू सैमसन, अभिषेक पोरेल।
- बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, ट्रिस्टन स्टब्स।
- ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, रियान पराग, विपराज निगम।
- गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क।