CSK vs MI, IPL 2025: मुंबई ने आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। इस मैच में चेन्नई के गेंदबाज पूरी तरह से मुंबई के बैटर्स पर हावी दिखे और इसी का असर था कि ये टीम 155 के स्कोर तक ही पहुंच पाई। हालांकि दीपक चाहर ने आखिरी वक्त पर टीम के लिए 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
सीएसके की तरफ से इस मैच में अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। नूर अहमद की गेंद पर इस मैच में 43 साल के धोनी ने मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को इतनी तेजी से स्टंप आउट किया कि मुंबई के कप्तान सन्न रह गए और बस धोनी को देखते रहे। इस उम्र में धोनी की फूर्ती चीते सी दिखी और विकेट के पीछे वो कमाल के रहे।
आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग धोनी के नाम
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने वाले विकेटकीपर्स की लिस्ट में एमएस धोनी पहले नंबर पर हैं। धोनी ने सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया और वो उनके 43वें शिकार बने। धोनी ने इस लीग में अब तक 43 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने 37 बैट्समैन को इस तरह से आउट किया था जबकि रॉबिन उथप्पा 32 स्टंप आउट किए थे। साहा लिस्ट में चौथे जबकि पंत इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग
43 – एमएस धोनी (264 इनिंग्स)
37 – दिनेश कार्तिक (256 इनिंग्स)
32 – रॉबिन उथप्पा (205 इनिंग्स)
26 – रिद्धिमान साहा (169 इनिंग्स)
23 – ऋषभ पंत (111 इनिंग्स)