टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने कहा कि वह हार्दिक पंड्या की इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी की अटकलों से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह डील हो जाती है तो यह 5 बार के चैंपियन के लिए अच्छी खबर होगी। श्रीकांत ने कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर ट्रेड हो जाता है तो हार्दिक मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगे।

श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक की कप्तानी में खेलने से रोहित शर्मा को दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का उदाहरण दिया। हार्दिक के कप्तानी करने से मुंबई इंडियंस में ट्रांजिशन काफी आराम से होगा। एमएस धोनी ने 2017 में वनडे और टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली के नेतृत्व में खेला। इस सहज ट्रांजिशन भारतीय क्रिकेट में कभी नहीं हुआ।

मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ा बोनस

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब शो पर कहा, ” हां मुझे लगता है कि रिपोर्टें सही हैं। यह मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ा बोनस है। आप कुछ भी कहें, वह भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं। उनमें विनिंग चार्म है। वह शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं। वह एक सोचने वाले कप्तान भी हैं। मुंबई इंडियंस के लिए यह बड़ा फायदा होगा। यह बड़ा बोनस होगा।”

श्रीकांत को किस बात का आश्चर्य

श्रीकांत ने कहा, ” यह बहुत बड़ा आश्चर्य है, लेकिन यह मुंबई इंडियंस के लिए एक शानदार उपलब्धि है। मैं 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक द्वारा लगाए गए उन छक्कों को नहीं भूल सकता। एमआई को एक ऑलराउंडर की जरूरत थी। जब ट्रेडिंग की बात आती है, तो आपके मन में बहुत सारे प्रश्न हो सकते हैं। आप के मन में सवाल हो सकता है कि ‘गुजरात टाइटंस को अपने कप्तान को क्यों छोड़ रही है? शायद वे इसे व्यापार के तौर पर देख रहे हैं। यह आश्चर्य की बात है क्योंकि जब उन्होंने खिताब जीता और फाइनल में पहुंचे तो वह उनके कप्तान थे।”

क्या रोहित के लिए मुंबई इंडियंस में कुछ नहीं बचा

क्या पंड्या के आने का मतलब है कि रोहित के लिए मुंबई इंडियंस में कुछ नहीं बचा? इसे लेकर श्रीकांत ने कहा, ” नहीं ऐसा नहीं है। यह सहज ट्रांजिशन की बात है। ये सचिन और रोहित के बीच हुआ। अब रोहित से हार्दिक का समय है। सहज ट्रांजिशन होगा। रोहित और हार्दिक के बीच बेहतरीन संबंध है। जाहिर है वे हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाएंगे। रोहित शर्मा इस दौरान महत्वपूर्ण होंगे। वह सहज ट्रांजिशन सुनिश्चित करेंगे। टीम में दिक्कत से बचने के लिए आपको एक सहज ट्रांजिशन की आवश्यकता है।”

कोहली-धोनी का उदाहरण क्यों दिया

श्रीकांत ने कोहली-धोनी का उदाहरण देते हुए कहा,” देखिये धोनी ने भारतीय टीम में क्या किया? उनके और कोहली के बीच कितना सहज ट्रांजिन हुआ। यह एक शानदार ट्रांजिशन था। हां, धोनी भी कोहली के नेतृत्व में खेले। यह गुरु-शिष्य जैसा होगा। हां, हार्दिक टीम का नेतृत्व करेंगे और रोहित भी होंगे। यह भारतीय टीम में धोनी और कोहली की तरह एक सहज ट्रांजिशन होगा।”