MI vs RR IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में सोमवार (1 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (MI) के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 14वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं। टीवी पर इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन

संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। वह 2 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। उसने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 20 रन से हराया। दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC)को 12 रन से हराया। उसने यह दोनों मैच अपने घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला है। इस सीजन में पहली बार टीम अवे मैच खेलेगी।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

दूसरी ओर हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने भी 2 मैच खेले हैं। दोनों ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। मुंबई अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। पहले मैच में गुजरात टाइटंस (GT)ने उसे 6 रन हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई को 31 रन से हराया। मुंबई ने अभी तक दोनों मैच दूसरी टीम के घरेलू मैदान पर खेले हैं। वह इस सीजन घरेलू मैदान पर अपना मैच राजस्थान के खिलाफ खेलेगी।