आईपीएल शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें तैयारी में लग गई हो। जो खिलाड़ी बीते एक साल से साथ खेल रहे थे वही अब एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। लीग को लेकर एक खास एड तैयार किया गया है जहां स्टार खिलाड़ी एक-दूसरे को चैलेंज देते हुए नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां एक्टर सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस के साथ नजर आए। वहीं करीबी दोस्त माने जाने वाले रोहित शर्मा और ऋषभ पंत एक-दूसरे को चैलेंज करते दिखे।

रोहित के सामने ऋषभ

रोहित शर्मा ने एड का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में ऋषभ पंत के साथ उनकी नोंक झोंक नजर आती है। पंत कहते हैं कि लीग में आते ही भाईचारा खत्म हो जाता है। रोहित ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘तू रूल बनाते जा रिशू, टेबल पर राज तो हम ही करेंगे। सुनील शेट्टी और मैंने अपनी टीम चुन लगी है अब तेरी बारी।’ रोहित ने वीडियो में कहा कि जैसी ही लीग आती है हवा बदल जाती है।

सुनील शेट्टी ने दिया मुंबई इंडियंस का साथ

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर सुनील शेट्टी से मिलते हैं। दिग्गज एक्टर उन्हें कहता है कि वह मुंबई इंडियंस के फैंस हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया केएल राहुल की पत्नी हैं। राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं। हालांकि सुनील शेट्टी केएल राहुल के समर्थन में नजर नहीं रहे। हार्दिक पंड्या कहते हैं कि इस टूर्नामेंट कोई किसी का नहीं होता है। उनके भाई क्रुणाल उन्हीं के खिलाफ नजर आए। वीडियो में मोहिंदर अमरनाथ और श्रीकांत जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अपनी पसंदीदा टीमों को आपस में लड़ते हुए नजर आए।

एक्ट्रेस भी आमने-सामने

वीडियो में पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस समांथा के साथ नजर आईं। समांथा चेन्नई का समर्थन करते हुए नजर आ रही थी। दोनों एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दीं।