IPL Highlights: आईपीएल 2024 में 25 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हरा दिया। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ रुका। लगातार 4 जीत के बाद उसे हार मिली। बेंगलुरु ने 6 हार के बाद जीत दर्ज की। उसका यह आईपीएल में 250वां मैच था। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन बनाए। विराट कोहली ने 51 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 20 गेंद पर 50 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 20 गेंद पर 37 रन बनाए।
KKR vs PBKS IPL 2024 Match Live Cricket Score Streaming: Watch Here
हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए। नटराजन ने 2 विकेट लिए। पैट कमिंस और मयंक मार्कंडे ने 1-1 विकेट लिए। सनराइजर्स के लिए शाहबाज अहमद ने 40 रन बनाए। पैट कमिंस और अभिषेक शर्मा ने 31-31 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स और यश दयाल ने 1-1 विकेट लिए। बेंगलुरु ने 1 महीने बाद जीत दर्ज की। उसने 25 मार्च को पंजाब किंग्स को हराया था। बेंगलुरु ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जयदेव उनादकट को वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया। सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। वह 8 में से 5 मैच जीती है। उसके 10 अंक हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) सबसे निचली पायदान यानी 10वें नंबर पर है। वह अब तक 9 मैच खेले और सिर्फ2 में ही जीत हासिल कर पाई है। उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं।
Indian Premier League, 2024
Sunrisers Hyderabad
171/8 (20.0)
Royal Challengers Bengaluru
206/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 41 )
Royal Challengers Bengaluru beat Sunrisers Hyderabad by 35 runs
सनराइजर्स के लिए शाहबाज अहमद ने 40 रन बनाए। पैट कमिंस और अभिषेक शर्मा ने 31-31 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स और यश दयाल ने 1-1 विकेट लिए। बेंगलुरु ने 1 महीने बाद जीत दर्ज की। उसने 25 मार्च को पंजाब किंग्स को हराया था।
बेंगलुरु ने 35 रन से जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ रुका। लगातार 4 जीत के बाद उसे हार मिली। बेंगलुरु ने 6 हार के बाद जीत दर्ज की। उसका यह आईपीएल में 250वां मैच था। सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। वह 8 में से 5 मैच जीती है। उसके 10 अंक हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे निचली पायदान यानी 10वें नंबर पर है। वह अब तक 9 मैच खेले और सिर्फ2 में ही जीत हासिल कर पाई है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंद पर 48 रन चाहिए। जयदेव उनादकट 7 और शाहबाज अहमद 33 रन बनाकर क्रीज पर।
भुवनेश्वर कुमार को कैमरन ग्रीन ने 13 रन पर पवेलियन भेजा। शाहबाज अहमद 22 और भुवनेश्वर कुमार 13 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 15.5 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन। जीत के लिए 25 गेंद पर 66 रन चाहिए।
पैट कमिंस को कैमरन ग्रीन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 31 रन बनाए। शाहबाज अहमद 19 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज शुवनेश्वर कुमार हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 13.1 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन। जीत के लिए 41 गेंद पर 83 रन की जरूरत।
पैट कमिंस ने 10 गेंद पर 29 ठोक दिए हैं। शाहबाज अहमद 17 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 12 ओर में 6 विकेट पर 119 रन। जीत के लिए 48 गेंद पर 88 रन चाहिए।
कर्ण शर्मा ने अब्दुल समद को 10 रन पर पवेलियन भेजा। सनराइजर्स हैदराबाद ने 9.1 ओवर में 6 विकेट पर 85 रन बनाए। शाहबाज अहमद 12 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज पैट कमिंस हैं। हैदराबाद का स्कोर 9.1 वओर में 6 विकेट पर 85 रन। जीत के लिए 65 गेंद पर 122 रन बनाए।
कर्ण शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5वां झटका दिया। उन्होंने 13 रन बनाए। सनराइजर्स बैकफुट पर। 7.2 ओवर में 5 विकेट पर 69 रन। जीत के लिए 76 गेंद पर 138 रन चाहिए। शाहबाज अहमद 6 और नितीश रेड्डी 13 रन बनाकर क्रीज पर। एन बल्लेबाज अब्दुल समद हैं।
स्वप्निल सिंह ने एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए। उन्होंने एडेन मार्कराम के बाद हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा। नए बल्लेबाज शाहबाद अहमद है। नितीश रेड्डी 7 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 5 ओवर में 4 विकेट पर 56 रन। जीत के लिए 90 गेंद पर 151 रन चाहिए।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बैकफुट पर है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बाग एडेन मार्कराम आउट हुए। उन्होंने 7 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4.2 ओवर में 3 विकेट पर 41 रन। जीत के लिए 94 गेंद पर 166 रन चाहिए। नए बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को यश दयाल ने दूसरा झटका दिया। अभिषेक शर्मा 31 रन बनाए। एडेन मार्कराम 3 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन। जीत के लिए 170 रन चाहिए।
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे। विल जैक्स ने बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेविस हेड 1 रन बनाकर आउट। सनराइजर्स का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 3 रन। जीत के लिए 204 रन चाहिए।
स्वप्निल सिंह आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 12 रन बनाए। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन बनाए। विराट कोहली ने 51 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 20 गेंद पर 50 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 20 गेंद पर 37 रन बनाए। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए। नटराजन ने 2 विकेट लिए। पैट कमिंस और मयंक मार्कंडे ने 1-1 विकेट लिए।
दिनेश कार्तिक को पैट कमिंस ने 11 रन पवेलियन भेजा। कैमरन ग्रीन 19 गेंद पर 36 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 14 गेंद पर 32 रन की साझेदारी हुई। बेंगलुरु का स्कोर 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन।
बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीम 27 और दिने कार्तिक 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 9 गेंद पर 18 रन की साझेदारी।
महिपाल लोमरोर को जयदेव उनादकट ने 7 रन पर पवेलियन भेजा। कैमरन ग्रीन 18 रन बनाकर क्रीज पर। बेंगलुरु का स्कोर 16.3 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन। नए बल्लेबाज दिनेश कार्तिक हैं।
विराट कोहली 43 गेंद पर 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जयदेव उनादकट को विकेट मिला। कैमरन ग्रीन 5 रन बनाकर क्रीज पर नए बल्लेबाज महिपाल लोमरोर हैं। बेंगलुरु का स्कोर 14.5 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन।
विराट कोहली ने 37 गेंद पर अर्धशतक ठोका। कैमरन ग्रीन 2 गेंद पर 2 रन बनाकर क्रीज पर। बेंगलुरु का स्कोर 13.2 ओवर में 3 विकेट पर 134 रन।
रजत पाटीदार ने 20 ओवर में 50 रन ठोके। इसके बाद आउट हुए। विराट कोहली 48 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स 12.4 ओवर में 3 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। कोहली और पाटीदार के बीच 34 गेंद पर 65 रन की साझेदारी हुई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 30 गेंद पर 43 और रजत पाटीदार 15 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 24 गेंद पर 56 रन की साझेदारी हुई। मयंक मार्कंडे को पाटीदार ने लगातार 4 छक्के जड़े। ओवर में 27 रन बने।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 29 गेंद पर 42 और रजत पाटीदार 10 गेंद पर 21 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 गेंद पर 29 रन की साझेदारी हुई।
विल जैक्स को मंयक मारकंडे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 गेंद पर 6 रन बनाए। विराट कोहली 21 गेंद पर 34 रन बनाकर क्रीज पर। बेंगलुरु का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 32 और विल जैक्स 4 रन बनाकर क्रीज पर।
टी नटराजन ने बेंगलुरु को पहला झटका दिया। फाफ डुप्लेसिस 25 रन बनाकर आउट। विराट कोहली 23 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज विल जैक्स हैं। बेंगलुरु का स्कोर 3.5 ओवर में 1 विकेट पर 48 रन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। कोहली ने चौके से खाता खोला। अगली गेंद पर सिंगल आया। डुप्लेसिस ने अगली गेंद पर सिंगल लिया। अगली गेंद पर फिर सिंगल आया। 5वीं गेंद पर भी सिंगल आया। छठी गेंद पर डबल आया। कोहली 8 और डुप्लेसिस 2 रन बनाकर क्रीज पर।
आरसीबी- सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार वैश्य, स्वप्निल सिंह।
सनराइजर्स- उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, ट्रैविस हेड।
अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, विल जैक्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जयदेव उनादकट को वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जिस तरह से बल्लेबाजी कर रही है ऐसा लग रहा है जल्द ही आईपीएल में वह 300 रन ठोकेगी। अगर ऐसा हुआ तो इतिहास रच जाएगा। आजतक किसी टीम ने आईपीएल में 300 रन नहीं बनाए हैं।