रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते फिनिशर रिंकू सिंह से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मैच के बाद हुई। रिंकू को विराट के एक विशेष उपहार मिला। केकेआर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर उनकी एक तस्वीर भी पोस्ट की है।
विराट कोहली ने रिंकू को गिफ्ट में बल्ला दिया। इसके बाद रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर विराट को सलाह और बैट के लिए थैंक्स कहा। विराट कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 59 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 83 रन बनाए। उनकी इस पारी के बदौलत बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। कोलकाता ने इस टारगेट को 16.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रिंकू सिंह को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला। वह 5 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में
विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। 3 मैचों की 3 पारी में 90.50 की औसत और 141.41 की औसत से 181 रन बनाए। उनके पास ऑरेंज कैप है। उन्होंने 3 मैच में 2 अर्धशतक जड़े हैं। 83 उनका सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने पंजाब किंग्स 49 गेंद पर 77 रन की पारी खेली थी। इस दौरान 11 चौके और 2 छक्के लगाए थे। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 20 गेंद पर 21 रन बनाए थे।
आरसीबी छठे नंबर पर
आईपीएल 2024 की अंक तालिका की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स 2 में से 2 मैच जीतकर शीर्ष पर है। कोलकाता की टीम 2 में 2 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। आरसीबी की टीम 3 मैच खेली है। 1 में जीती हैं और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब को उसने हराया था। वहीं चेन्नई और कोलकाता से हार मिली है। वह छठे नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी पायदान पर है।