IPL 2024: आईपीएल 2024 के 10वें लीग मैच में आरसीबी का सामना केकेआर के साथ हुआ। इस मैच आरसीबी की तरफ से कुल 11 छक्के लगे जिसमें विराट कोहली ने 4, फॉफ डुप्लेसिस ने एक, कैमरन ग्रीन ने 2, ग्लेन मैक्सवेल ने एक जबकि दिनेश कार्तिक ने 3 छक्के लगाए। इन 11 छक्कों के दम पर आरसीबी आईपीएल इतिहास में 1500 छक्के पूरे करने वाली दूसरी टीम बन गई। आईपीएल में सबसे पहले 1500 छक्कों का आंकड़ा छूने वाली टीम 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस है और ये टीम इस लीग की सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम भी है।
आरसीबी ने पूरे किए 1500 छक्के
आरसीबी और केकेआर के बीच हुए मैच में आरसीबी को 7 विकेट से हार मिली थी और इस मैच के दौरान आरसीबी के लिए 1500वां छक्का विराट कोहली ने लगाया था। कोहली ने इस मैच में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनकी यह पारी टीम के काम नहीं आया और इस टीम को केकेआर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए हरा दिया। आरसीबी के लिए अच्छी बात यह है कि कोहली फॉर्म में हैं और वह टीम के लिए रन बना रहे हैं। वहीं बात अगर इस लीग में सबसे ज्यादा छक्कों की हो तो इस मामले में मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर है और इस टीम की तरफ से आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों में कुल 1575 छक्के लगे हैं।
आरसीबी की तरफ से भी अब 1500 छक्के लग चुके हैं और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जबकि सीएसके 1421 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स भी 1421 छक्कों के साथ सीएसके के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है जबकि 1365 छक्कों के साथ केकेआर चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अब तक आईपीएल में कुल 1229 छक्के लगे हैं तो वहीं राजस्थान की तरफ से 1144 छक्के लगाए गए हैं। गुजरात टाइटंस की एंट्री इस लीग में 2022 में हुई थी और इस टीम की तरफ से अब तक 210 छक्के जड़े गए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें (ये आंकड़े आईपीएल 2024 के 10वें लीग मैच तक के हैं)
मुंबई इंडियंस – 1575 छक्के
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 1500 छक्के
चेन्नई सुपर किंग्स- 1421 छक्के
पंजाब किंग्स – 1421 छक्के
कोलकाता नाइट राइडर्स – 1365 छक्के
दिल्ली कैपिटल्स- 1229 छक्के
राजस्थान रॉयल्स- 1144 छक्के
सनराइजर्स हैदराबाद- 893 छक्के
लखनऊ सुपर जाइंट्स- 238 छक्के
गुजरात टाइटंस- 210 छक्के