IPL 2024 शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। सीजन शुरू होने से पहले ही धोनी ने फेसबुक पर पोस्ट करके सभी को चौंका दिया है। धोनी ने सालों बाद फेसबुक पर कोई पोस्ट किया है। धोनी ने इस पोस्ट में आईपीएल का जिक्र नहीं किया लेकिन फैंस इस पोस्ट को आईपीएल से ही जोड़ कर देख रहे हैं।
धोनी का फेसबुक पोस्ट वायरल
धोनी हमेशा ही फैंस को चौंकाते आए हैं। फेसबुक पर पोस्ट करके उन्होंने एक बार फिर यही किया। महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर लिखा, ‘मैं नए सीजन और नए रोल का इंतजार नहीं सकता। मेरे साथ बने रहिए।’ धोनी ने पोस्ट में साफ तौर पर यह नहीं लिखा कि वह किस सीजन और किस रोल की बात कर रहे हैं। धोनी के इस सस्पेंस ने फैंस को बेकरार कर दिया है जो कि अलग-अलग अंदाजे लगा रहे हैं।
फैंस लगा रहे हैं अंदाजा
फैंस इस पोस्ट को आईपीएल से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि धोनी ओपनिंग करने वाले हैं। वहीं कुछ का कहना है कि धोनी संन्यास लेकर कोच बन सकते हैं। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि यह पोस्ट धोनी की प्रोडक्शन कंपनी को लेकर भी हो सकता है। धोनी ने अपने पोस्ट से यह भी बता दिया कि वह जल्द ही सस्पेंस खुल देंगे और यह बता देंगे कि वह किस सीजन और रोल की बात कर रहे हैं।
जामनगर में हैं धोनी
धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च से शुरू हो रहे नए सीजन से पहले अपना कैंप शुरू कर चुकी है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी तैयारी के लिए कैंप से जुड़ चुके हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं। वह फिलहाल मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग फंक्शन में हिस्सा लेने जामनगर पहुंचे हुए हैं। उनके साथ वहां साक्षी धोनी भी मौजूद हैं।