पूर्व भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच-पांच बार चैंपियन बनाया है। दोनों टीमों के बीच सालों से कड़ी प्रतिद्वंदिता चलती आ रही है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल का कहना है कि दोनों ने भले ही बराबर खिताब जीते हों लेकिन धोनी ने ज्यादा गलतियां की है।
रोहित अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं
पार्थिव पटेल ने जियो सिनेमा पर बात करते हुए कहा, ‘रोहित शर्मा की सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपने खिलाड़ियों का काफी समर्थन करते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह साल 2014 में मुंबई इंडियंस में आए थे। टीम उन्हें बाहर भी करने के बारे में सोच रही थी लेकिन रोहित ने उनपर भरोसा बनाए रखा।साल 2015 तक उनका प्रदर्शन बहुत बेहतर हो गया था। इसी तरह हार्दिक के साथ भी वह 2015 में आए थे और 2016 में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था। इसके बावजूद मुंबई उनके साथ थी।”
रोहित ने 10 साल में कभी नहीं की गलती
अपनी बात रखते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, “मैच में जब फंसा हुआ होता है तो कुछ गलत फैसले या गलतियां कप्तान से हो सकती हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी की विशेषता यह है कि पिछले 10 सालों में उन्होंने कोई गलती नहीं की। यहां तक की धोनी ने भी गलतियां। धोनी ने पवन नेगी को एक ओवर देकर ब्लंडर किया था। हालांकि आप रोहित को देखें तो उनकी तरफ से कोई ब्लंडर नहीं हुआ है। बात साफ है कि है कि धोनी सलाह देते हैं और रोहित प्रैक्टिस में लाते हैं.”