इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का दूसरा अर्धशतक कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने लगाया। उन्होंने ईडन गार्डंस में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को संकट से उबारा। कोलकाता ने सिर्फ 51 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
IPL 2024 KKR vs SRH Live Cricket Score: Watch Here
कोलकाता नाइट राइडर्स ने ओपनर सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, कप्तान श्रेयस अय्यर और नितीश राणा विकेट सस्ते में गंवा दिया। कप्ताव श्रेयस अय्यर तो खाता भी नहीं खेल पाए। इसके बाद फिल साल्ट ने रमनदीप सिंह के साथ 54 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड के खिलाड़ी साल्ट को आईपीएल 2024 से पहले किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा। साल्ट इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा थे।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए फिल साल्ट का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन खराब नहीं रहा था। उन्होंने 9 मैच में 27.25 की औसत से 218 रन बनाए थे। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 163.91 का था। इसके बाद भी उन्हें ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम ने रिलीज कर दिया। कोलकाता की टीम में बतौर रिप्लेसमेंट मौका मिलने के बाद पहले ही मैच में अर्धशतक ठोका।
फिल साल्ट ने मार्को यानसेन की जबरदस्त कुटाई की
फिल साल्ट ने मार्को यानसेन की जबरदस्त कुटाई की। उन्हें पारी के दूसरे ओवर में लगातार 3 छक्के जड़े। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अगली बाउंड्री लगाने के लिए 22 गेंद ले लिए। लगातार विकेट गिरने की वजह से उन्होंने जोखिम नहीं लिया। उन्होंने अर्धशतक भी चौके से पूरा किया। 38 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इसके दो गेंद बाद आउट हो गए। उन्होंने 135 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।