आईपीएल 2024 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को एक और झटका लगा। आईपीएल ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही हार्दिक पर अब एक मैच के लिए बैन होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
हार्दिक पंड्या पर लगा फाइन
मुंबई इंडियंस की टीम ने मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ मैच में समय पर ओवर पूरे नहीं किए थे। इसी कारण टीम के कप्तान हार्दिक को सजा मिली है। मुंबई इंडियंस दूसरी पर समय पर ओवर पूरे करने में नाकामयाब रही। इसी कारण हार्दिक पंड्या पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। वहीं प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी खिलाड़ियों को छह या मैच फीस की 25 प्रतिशत रकम जुर्माना के तौर पर देनी होगी। इसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है।
हार्दिक पर लग सकता है बैन
हार्दिक पंड्या के लिए अब मुश्किल बढ़ गई है। हार्दिक की कप्तानी में अगर मुंबई इंडियंस की टीम अगर अब एक भी बार समय पर ओवर पूरे नहीं करती है तो हार्दिक पर एक मैच का बैन लग जाएगा। अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस ऐसा नहीं चाहेगी। मुंबई को फिलहाल लीग राउंड में चार मैच और खेलने हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ के खिलाफ मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। पहले गेंदबाजों ने मुंबई को सात विकेट पर 144 रन पर रोक दिया।रोहित शर्मा 4, सूर्यकुमार 10, तिलक वर्मा सात और कप्तान हार्दिक पंड्या बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की 45 गेंद में 62 रन की पारी के दम पर लखनऊ ने चार गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टोइनिस ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाये। लखनऊ अब दस मैचों में छठी जीत के बाद तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई की यह दस मैचों में सातवीं हार थी।