इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में सोमवार (1 मार्च) को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) बीच मैच के दौरान मुंबई पुलिस ने एहतियात के तौर पर एमसीए पवेलियन के पास सिविल कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। पुलिसकर्मियों को मुंबई इंडियंस के डग आउट के पास तैनात किया गया। स्टेडियम के अंदर मौजूद दर्शकों ने टॉस के समय मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को जमकर बू किया।

क्राउड ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को चीयर किया और चिल्लाया, “मुंबई का राजा कौन? रोहित शर्मा।” टॉस से पहले वॉर्मअप करने के लिए वानखेड़े में प्रवेश करने पर पंड्या के खिलाफ हूटिंग हुई थी। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA)के एक अधिकारी ने कहा, ” इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस डग आउट के पीछे सिविल ड्रेस में पुलिस वाले मौजूद हैं। वे प्रशंसकों के साथ स्टैंड में हैं। इस आईपीएल मैच के लिए कुल मिलाकर लगभग 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।”

पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए तब क्या हुआ?

जब चौथे ओवर में मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 20 रन था तब पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए। तब वहां सन्नाटा था। कोई बू नहीं था। थोड़ी भी आवाज नहीं थी। तब स्टेडियम के अनाउंसर ने पहली बार कहा,”गणपति बप्पा मौर्या। भीड़ ने इसे दोहराया। इस समय तक पंड्या ने स्टांस ले लिया था और तभी अनाउंसर ने उनका नाम लिया। फिर स्क्वॉयर-लेग से बू शुरू हुआ और पूरे मैदान ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

पंड्या को फैंस को अपनी करने में सिर्फ 4 गेंदें लगीं

फैंस को अपनी तरफ करने में पंड्या को सिर्फ चार गेंदें लगीं। उन्होंने छठे ओवर में बर्गर के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। प्वाइंट के ऊपर से चौका जड़ दिया। जैसे ही गेंद बाउंड्री के पार गई, खुशी की लहर दौड़ गई। अगली गेंद पर शोर और बढ़ गया जब वह ऑफ साइड में बैक-ऑफ-लेंथ गेंद को डाउन द ट्रैक आकर खेले। इस बार झंडे लहराए गए।

टॉस के दौरान पंड्या को किया बू

कुछ गेंदों के बाद हार्दिक की बल्लेबाजी से खुश फैंस खड़े हो गए क्योंकि उन्होंने लॉन्ग-ऑन पर बाउंड्री लगाई। अब अधिकांश फैंस खड़े थे। बर्गर आखिरी गेंद लेकर दौड़े और पंड्या ने थर्ड मैन की तरफ खेलकर दे रन लिए। भीड़ ऐसे चिल्लाई जैसे चौका हो। इससे पहले टॉस के दौरान जैसे ही संजय मांजरेकर ने हार्दिक पंड्या का नाम लिया फैंस ने उन्हें बू करना शुरू कर दिया। मांजरेकर ने क्राउड से अच्छे से पेश आने की अपील की।