आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने इस सीजन में अब तक छह मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने केवल 5.33 के औसत से रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए उनका इकनोमी रेट 8.44 का रहा था।

मैक्सवेल गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए और अब उनका अगला मैच खेलना तय नहीं है। मैक्सवेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिसने कामयाब है आईपीएल में उन्हें संघर्ष करना पड़ा है। इसके बावजूद वह सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे थे।

आरसीबी को भारी पड़ रहे हैं मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2021 में आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। अगर उस लिहाज से देखें तो उन्होंने अब तक छह मैच खेले हैं जिसमें उनकी औसतन कीमत छह करोड़ है। इन छह मैचों में उनके बल्ले से 32 रन निकले हैं। यानी आरसीबी को फिलहाल उनका एक रन 19,08,482 रुपए का पड़ा है।

7 सीजन 20 से कम रहा औसत

मैक्सवेल के अब तक के सभी सीजन की बात करें तो समझ आता है कि आईपीएल में उनका बल्ला कम ही चला है। उन्होंने 12 सीजन खेले हैं। इन 12 में सात सीजन में उनका औसत 20 से कम रहा है। आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल ने 130 मैच खेले हैं। इन 130 मुकाबलों में उन्होंने 25.24 के औसत से 2751 रन बनाए हैं। इस अटैकिंग बल्लेबाज के बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। वहीं वह 18 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।वह आईपीएल में उस तरह की सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं जैसी उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल है। इसके बावजूद उन्हें अकसर ऑक्शन में बड़ी रकम मिली है। इसके पीछे की वजह है मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन।

गेंदबाजी से भी नहीं कर पाए प्रभावित

गेंदबाजी की बात करें तो यहां भी मैक्सवेल निराश की करते नजर आते है। उन्होंने 130 मैचों में 902 गेंदें फेंकी है। इस दौरान वह केवल 35 विकेट झटकने में कामयाब रहे हैं। मैक्सवेल ने 8.31 के इकनोमी रेट से रन दिए हैं। इस सीजन की बात करें तो उन्हें छह मैचों में 54 गेंदे डाली है। इन 54 गेंदों में उन्होंने 76 रन दिए और केवल चार ही विकेट लिए हैं।