आईपीएल 2024 में शनिवार को पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दिल्ली ने यह मैच 10 रन से अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जैक फ्रेसर मैकगुर्क के 27 गेंद में 84 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स चार विकेट पर 257 रन बनाये। दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने उसे गलत साबित करते हुए पहले विकेट के लिये 114 रन की साझेदारी की। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में नाबाद 48, शाई होप ने 17 गेंद में 41 और अभिषेक पोरेल ने 27 गेंद में 36 रन बनाये। इसके बाद दिल्ली ने मुंबई इंडियन्स की टीम को 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 63 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए रसीख सलाम और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये।

IPL 2024 LSG vs RR Live Cricket Score: Watch Here

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Delhi Capitals 
257/4 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
247/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 43 )
Delhi Capitals beat Mumbai Indians by 10 runs

Live Updates

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स का शानदार फॉर्म जारी

15:55 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, IPL 2024, LIVE Update: नुवान का भी महंगा ओवर

नुवाम थुसारा ने तीसरा ओवर डाला। ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक पोरेल ने मिड ऑफ पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर भी चौका लगाया।

15:46 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, IPL 2024, LIVE Update: फ्रेजर ने बुमराह के ओवर में भी ठोके रन

जसप्रीत बुमराह ने दूसरा ओवर डाला। ओवर की पहली गेंद पर फ्रेजर ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर भी उन्होंने छक्का लगाया लेकिन गेंद नो बॉल रही। इसकी अगली गेंद पर फ्रेजर ने चौका भी लगाया। ओवर का अंत भी चौके के साथ किया। इस ओवर में 18 रन आए।

15:38 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, LIVE Update: जैक फ्रेजर ने दी तूफानी शुरुआत

ल्यूक वुड ने मुंबई की ओर से पहला ओवर डाला। ओवर की पहली गेंद को फ्रेजर ने मिड ऑन और मिड विकेट के बीच बाउंड्री के लिए खेला। इसके बाद अगली गेंद पर भी चौका लगाया। वहीं तीसरी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। ओवर की पांचवीं गेंद पर वुड ने एक और चौका लगाया। इस ओवर में 19 रन आए।

15:26 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, live Updates: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद

15:22 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा

15:08 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह मैदान छोटा है। चेज करना आसान होगा। हमने इस बारे में बात की है। हर मैच नया मैच है।’

14:49 (IST) 27 Apr 2024
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच

अरुण जेटली स्टेडियम ने इस साल अब तक केवल 2 आईपीएल खेल की मेजबानी की है। यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग कही जाती है। यहां पिछले 2 मैच में 79.1 ओवर में 909 रन बन चुके हैं। उम्मीद है कि डीसी बनाम एमआई मैच के दौरान भी पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार बनी रहेगी। मैच के दौरान चौके-छक्कों की बारिश होती देखी जा सकती है।

14:44 (IST) 27 Apr 2024
दिल्ली-मुंबई के हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से 19 में मुंबई इंडियंस जीती है, जबकि 15 में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ थोड़ा बेहतर रिकॉर्ड है। उसने अरुण जेटली स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 6 में जीत हासिल की है।

13:59 (IST) 27 Apr 2024
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया/झाय रिचर्डसन, मुकेश कुमार, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर – रसीख सलाम

13:26 (IST) 27 Apr 2024
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर – नुवान तुषारा/रोमारियो शेफर्ड

13:26 (IST) 27 Apr 2024
इशान-हार्दिक पर दबाव

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि टिम डेविड, इशान किशन और हार्दिक पंड्या बड़ी पारियां नहीं खेल सके हैं।

13:03 (IST) 27 Apr 2024
मुंबई इंडियंस को भारी पड़ सकती है हार

खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने अगले चार में से तीन मैच जीते लेकिन पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से नौ विकेट से हार गई । अंकतालिका में आठवें स्थान पर काबिज मुंबई के लिये अब एक हार भी भारी पड़ सकती है ।

12:34 (IST) 27 Apr 2024
दिल्ली के लिए बेहद जरूरी है जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की तो कई में शर्मनाक हार भी झेली। पिछले चार मैचों में से तीन जीतकर हालांकि वह अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई और मुंबई को हराने पर प्लेऑफ का उसका दावा पुख्ता हो जायेगा।

11:41 (IST) 27 Apr 2024
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मोहम्मद नबी, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा, आकाश मधवाल, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, कुमार कार्तिकेय, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, क्वेना मफाका

11:20 (IST) 27 Apr 2024
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

दिल्ली कैपिटल्स टीम: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार, ललित यादव, प्रवीण दुबे, रसीख दार सलाम, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, डेविड वॉर्नर, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा, झाय रिचर्डसन, रिकी भुई, लिज़ाद विलियम्स, ईशांत शर्मा, गुलबदीन नैब

11:00 (IST) 27 Apr 2024
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का सामना

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के 43वें मैच में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।