आईपीएल 2024 में शनिवार को पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दिल्ली ने यह मैच 10 रन से अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जैक फ्रेसर मैकगुर्क के 27 गेंद में 84 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स चार विकेट पर 257 रन बनाये। दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने उसे गलत साबित करते हुए पहले विकेट के लिये 114 रन की साझेदारी की। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में नाबाद 48, शाई होप ने 17 गेंद में 41 और अभिषेक पोरेल ने 27 गेंद में 36 रन बनाये। इसके बाद दिल्ली ने मुंबई इंडियन्स की टीम को 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 63 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए रसीख सलाम और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये।

IPL 2024 LSG vs RR Live Cricket Score: Watch Here

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Delhi Capitals 
257/4 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
247/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 43 )
Delhi Capitals beat Mumbai Indians by 10 runs

Live Updates

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स का शानदार फॉर्म जारी

19:47 (IST) 27 Apr 2024
दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से जीता मैच

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से मात दी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 257 रन बनाए थे। टीम की ओर से जेक फ्रेजर (84) और शाई होप (41) ने तूफानी पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम नौ विकेट खोकर केवल 247 रन ही बना सरी। तिलक वर्मा ने 63 और हार्दिक पंड्या ने 46 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दिल्ली के लिए रसीख सलाम और मुकेश कुमार ने 3-3और खलील अहमद ने 2 विकेट लिए।

19:42 (IST) 27 Apr 2024
DC vs MI, LIVE Cricket Score: आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा रनआउट हो गए। मुंबई की सबसे बड़ उम्मीद टूट गई। उन्होंने 32 गेंदों में 63 रन बनाए। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर वुड ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर चौका लगाने के बाद आखिरी गेंद पर चावला आउट हो गए।

19:32 (IST) 27 Apr 2024
IPL 2024, LIVE Updates: मोहम्मद नबी आउट

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने छक्का लगाया। वहीं तीसरी गेंद पर नबी ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह शाई होप को कैच दे बैठे। नबी ने 4 गेंदों में 7 रन ही बना पाए।

19:26 (IST) 27 Apr 2024
DC vs MI, LIVE Cricket Score: टिम डेविड की तूफानी बल्लेबाजी

17वें ओर में रसीख सलाम ने केवल सात रन दिए। अगले ओवर में टिम डेविड ने मुकेश कुमार की जमकर कुटाई की। ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद तीसरी गेंद पर फिर से छक्का जड़ दिया।

19:19 (IST) 27 Apr 2024
DC vs MI, LIVE Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 25 गेंदों में 50 रन पूरे किए। तिलक को दूसरे छोर से टिम डेविड के साथ की जरूरत है।

19:07 (IST) 27 Apr 2024
DC vs MI, LIVE Cricket Score: तिलक वर्मा का अटैकिंग खेल

कुलदीप यादव ने 15वें ओवर में 21 रन दे किए। ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने छक्का लगाया। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर बैक टू बैक पर दो चौके लगाए। वहीं आखिरी ओवर में छक्का भी लगाया।

19:00 (IST) 27 Apr 2024
DC vs MI, LIVE Score: नेहल वढेरा आउट

13वें ओवर में ही रसीख सलाम ने नेहल वढेरा को भी आउट किया। वढेरा थर्ड मैन पर गेंद को खेलना चाहते थे, ऋषभ पंत ने आगे की ओर झुक कर शानदार कैच लपका। मुंबई के लिए अब राह मुश्किल हो गई है।

18:58 (IST) 27 Apr 2024
Delhi vs Mumbai, Ipl 2024: हार्दिक पंड्या आउट

रसीख सलाम ने 13वें ओवर में हार्दिक पंड्या को आउट करके दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। हार्दिकने स्लो गेंद पर पॉइंट पर गेंद को खेला लेकिन मुकेश कुमार ने कैच लपका। 24 गेंदों में उन्होंने 46 रन बनाए। हार्दिक पर टीम की उम्मीदें टिकी थीं।

18:52 (IST) 27 Apr 2024
IPL 2024, LIVE Updates: हार्दिक की कोशिश जारी

मुकेश कुमार के ओवर में भी हार्दिक पंड्या के बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिली। ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर चौका भी जड़ा।

18:42 (IST) 27 Apr 2024
DC vs MI, LIVE Score: तिलक वर्मा ने लगाए बैक टू बैक चौके

10वें ओवर में अक्षर पटेल ने 14 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। इसकी अगली गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर चौका भी लगाया। इसके अगले ओवर में रसीख सलाम ने केवल 5 रन दिए।

18:31 (IST) 27 Apr 2024
IPL 2024, LIVE Updates: हार्दिक ने लगाई चौकों की हैट्रिक

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के बल्ले से कुछ अहम शॉट निकले। ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर हार्दिक ने चौकों की हैट्रिक लगाई। वहीं आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर में मुंबई के खाते में 19 रन आए।

18:29 (IST) 27 Apr 2024
DC vs MI, LIVE Score: कुलदीप यादव का किफायती ओवर

सातवां ओवर कुलदीप यादव ने डाला जिसमें उन्होंने सात रन दिए। इस ओवर में कोई बड़ा शॉट नहीं लगा। अगले ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का जमाया।

18:19 (IST) 27 Apr 2024
IPL 2024, LIVE Updates: सूर्यकुमार यादव भी आउट

मुंबई इंडियंस ने लगातार तीसरी ओवर में विकेट खोया। रोहित और इशान के बाद सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने ऑफ कटर पर छक्का लगाया। हालांकि आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार लिजर्ड विलियम्स को कैच दे बैठे। 13 गेंदों में सूर्यकुमार ने 26 रन बनाए।

18:14 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, LIVE Score: इशान किशन भी आउट

रोहित शर्मा के बाद इशान किशन भी आउट हो गए। ओवर की पहली गेंद पर इशान ने मिड ऑफ पर खेलने की कोशिश की लेकिन वह अक्षर पटेल को आसान कैच दे बैठे। इशान ने 14 गेंदों में केवल 20 रन बनाए।

18:04 (IST) 27 Apr 2024
IPL 2024, LIVE Updates: रोहित शर्मा आउट

खलील अहमद ने चौथा ओवर डाला जिसकी पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को आउट किया। रोहित ने मिड ऑफ पर गेंद को खेला लेकिन शाई होप ने कैच लपका और भारतीय कप्तान को पवेलियन भेजा। रोहित ने 8 गेंदों में 8 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक चौका लगाया।

17:56 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, LIVE Score: इशान ने लगाई चौकों की हैट्रिक

खलील अहमद ने दूसरा ओवर डाला। इस ओवर में इशान किशन ने चौकों की हैट्रिक लगा दी। मुंबई ने इस ओवर से 15 रन अपने खाते में जोड़े।

17:49 (IST) 27 Apr 2024
IPL 2024, LIVE Updates: पहले ओवर में मुंबई के खाते में आए 12 रन

पहला ओवर लिजार्ड विलियम्स ने डाला। इस ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल रही। आखिरी गेंद पर रोहित ने फ्लिक करके गेंद को खेला। उनके खाते में दो रन आए। हालांकि फील्डर जिसने गेंद को रोका उसका पैर बाउंड्री से लगा था। मुंबई ने रिव्यू नहीं लिया और उन्हें केवल 2 ही रन मिले।

17:35 (IST) 27 Apr 2024
Delhi Capitals vs Mumbai Indians: दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 257 रन

जैक फ्रेसर मैकगुर्क के 27 गेंद में 84 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स चार विकेट पर 257 रन बनाये। दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने उसे गलत साबित करते हुए पहले विकेट के लिये 114 रन की साझेदारी की। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में नाबाद 48, शाई होप ने 17 गेंद में 41 और अभिषेक पोरेल ने 27 गेंद में 36 रन बनाये।

17:21 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, IPL 2024, LIVE Update: आखिरी ओवर में दिल्ली ने बनाए 17 रन

आखिरी ओवर नुवान तुषारा ने डाला। ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। ओवर की तीसरी गेंद वाइड रही। ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। तुषारा ने इस मैच में 17 रन दिए

17:15 (IST) 27 Apr 2024
Delhi Capitals vs Mumbai Indians: ऋषभ पंत आउट

19वें ओवर की पहली वाइड रही। इसके बाद अगली गेंद पर ऋषभ पंत ने पुल करके गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खेला। पंत ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए।

17:08 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, IPL 2024, LIVE Update: ट्रिस्टन स्टब्स ने एक ओवर में ठोके 26 रन

ल्यूक वुड ने 18वें ओवर में 26 रन दिए। ओवर की पहली 2 गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने दो चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर छक्का जमाया। ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर उन्होंने चौकों की हैट्रिक लगाई।

17:01 (IST) 27 Apr 2024
DC vs MI, LIVE update: पंत के खिलाफ मुंबई ने लिया रिव्यू

15वें ओवर में पीयूष चावला ने 9 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर चावला ने पंत के खिलाफ रिव्यू लिया। पंत स्वीप करने की कोशिश में चूक गए थे। रीप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप की ओर जा रही थी। मुंबई को रिव्यू गंवाना पड़ा।

16:49 (IST) 27 Apr 2024
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: शाई होप आउट

14वें ओवर की पहली दो गेंद पर होप ने छक्के जमाए। इसके बाद चौथी गेंद पर भी वह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में तिलक वर्मा को कैच दे बैठे। होप ने 17 गेंदों में 41 रन बनाए। पारी में उन्होंने 5 छक्के लगाए।

16:48 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, LIVE Score: शाई होप की शानदार बल्लेबाजी

पोरेल के आउट होने के बाद शाई होप ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 12वें ओवर की तीसरी और आखिरी गेंद पर छक्के जमाया। वहीं अगले ओवर की दूसरी गेंद पर पंत ने फाइन लेग पर चौका लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का भी जड़ा।

16:33 (IST) 27 Apr 2024
DC vs MI, LIVE update: शे होप ने जमाया छक्का

11वें ओवर में पीयूष चावला ने 10 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर होप ने स्लॉग स्वीप करते हुए काउ कॉर्नर पर छक्का लगाया है। अगले ओवर में भी होप ने दो छक्के जमाए।

16:24 (IST) 27 Apr 2024
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल आउट

10वें ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक पोरेल आउट हो गए। पोरेल के बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और इशान किशन ने कैच लपका। पोरेल ने पारी में 27 गेंदे खेली और 36 रन बनाए। इस पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

16:12 (IST) 27 Apr 2024
MI vs DC, IPL 2024, LIVE Update: फ्रेजर मैकगर्क आउट

पीयूष चावला ने 8वां ओवर डाला और फ्रेजर मैकगर्क को आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर फ्रेजर ने डीप मिड विकेट पर शॉट खेला लेकिन मोहम्मद नबी को कैच दे बैठे। फ्रेजर ने 27 गेंदों में 84 रन बनाए। इस पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए।

16:07 (IST) 27 Apr 2024
लाइव क्रिकेट अपडेट- पोरेल का अटैकिंग खेल

छठे ओवर में बुमराह ने तीन ही रन दिए। अगले ओवर की तीसरी गेंद पर पोरेल ने चौका लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर पोरेलने छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर दिल्ली को ओवर थ्रो के 5 रन मिले। ओवर का अंत फ्रेजर ने छक्के के साथ किया।

16:01 (IST) 27 Apr 2024
लाइव क्रिकेट अपडेट: फ्रेजर का तूफानी खेल

5वें ओवर में भी फ्रेजर का तूफान जारी है। उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका और फिर आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।

15:58 (IST) 27 Apr 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर – 15 गेंदों में फ्रेजर ने जमाया अर्धशतक

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर फ्रेजर मैकगर्क ने छक्का लगाकर महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर की तीसरी गेंद पर चौका भी जड़ दिया। मुंबई का कोई गेंदबाज फ्रेजर को परेशान नहीं कर पा रहा है।