दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का भारत प्रेम किसी से छुपा नहीं है। वह कई मौकों पर भारत के लिए अपने लगाव को जाहिर कर चुके हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक बार फिर वॉर्नर का यह प्यार नजर आया। यहां वॉर्नर अपना आधार कार्ड बनाने के लिए तैयार नजर आए।
दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने वॉर्नर का मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वॉर्नर के साथ कॉमेडियन विशू वॉशर्ने नजर आ रहे थे। विभू दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस सेशन के समय डेविड वॉर्नर से बात करते हैं। विभू वॉर्नर से फिल्म देखने चलने के लिए कहते हैं। वॉर्नर साफ इनकार कर देते हैं। इसके बाद विभू डेविड वॉर्नर से भंडारा खाना चलने के लिए कहते हैं हालांकि दिल्ली कैपिटल्स का यह बल्लेबाज उसके लिए भी मना कर देता है। इसके बाद विशू वॉर्नर को खूबसूरत लड़की देखने के लिए कहते हैं लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता।
वॉर्नर को बनाना है आधार कार्ड
इसके बाद विशू डेविड वॉर्नर से कहते हैं कि उस जगह मुफ्त में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। वॉर्नर विशु को गोद में उठाते हैं और दौड़ने लग जाते हैं। वीडियो में यह मजाकिया अंदाज में दिखाया गया कि वॉर्नर को भारत की नागरिकता हासिल करने में दिलचस्पी है।
भारतीय फैंस को भी है वॉर्नर से लगाव
वॉर्नर को भारत के खाने से लेकर भारत के सिनेमा तक सबकुछ पसंद है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साउथ सिनेमा के हीरो पर बनाई गई कई रील मौजूद हैं। वह कई बार मैदान पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के गानों पर डांस करते हुए नजर आ जाते थे। यही कारण है कि भारतीय फैंस में भी इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए बहुत प्यार है। वह वॉर्नर को काफी अहमियत देते हैं।