Naveen Ul Haq Trolled Virat Kohli: लखनऊ सुपर जायंट्स के अफगानिस्तानी खिलाड़ी नवीन उल हक का जबसे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ झगड़ा हुआ है तबसे वह भारतीय बल्लेबाज को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को जब आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ तो नवीन की नजर इस पर बनी हुई थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिना नाम लिए फिर विराट कोहली पर निशाना साधा।

नवीन उल हक ने शेयर की स्टोरी

मैच में जब विराट कोहली एक रन बनाकर आउट हुए उसी के फौरन बाद नवीन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उनके सामने आम रखे हुए थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मीठे आम’। स्टोरी में नवीन के कमरे में चल रहा टीवी भी नजर आ रहा था जिसपर मुंबई और आरसीबी का मैच चल रहा था।

इसके बाद उन्होंने एक और स्टोरी शेयर की जिसमें टीवी पर स्कोर नजर आ रहा था। मुंबई इंडियंस उस समय जीत से महज 8 रन दूर थे। उन्होंने फिर से आम की तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘इनके साथ राउंड 2, ये अब तक बेस्ट आम हैं।’ नवीन ने भले ही किसी भी स्टोरी में विराट कोहली या आरसीबी का नाम शेयर न किया हो लेकिन फैंस दावा करने लगे कि ये दोनों ही स्टोरी विराट कोहली पर निशाना साधने के लिए हैं।

विराट कोहली और नवीन उल हक की हुई लड़ाई

आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान नवील उल हक और कोहली की झड़प हो गई थी। मैच के बाद जब विराट कोहली नवीन से हाथ मिलाने गए तब भी दोनों की बहस हुई थी। इसके बाद गौतम गंभीर भी विराट कोहली के साथ झगड़ते दिखाई दिए। कोहली और गंभीर पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा था। नवीन ने इस झगड़े के बाद भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा था कि जो जैसा होता है उसकी वैसा ही होता है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats